‘डाकू महाराज’ की सक्सेस से खुश बालकृष्ण, इस शख्स को तोहफे में दी पोर्श कार

Nandamuri Balakrishna: नंदमुरी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने जिंदादिली मिजाज के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने म्यूजिक कंपोजर एस थमन को लग्जरी पोर्श कार गिफ्ट किया है.

Nandamuri Balakrishna: अभिनेता बालकृष्ण ने अपने पसंदीदा संगीत निर्देशकों में से एक थमन को उनके बेहतरीन काम के लिए एक पोर्श कार भेंट की। थमन को पोर्श भेंट करते हुए बालकृष्ण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ‘अखंड 1’ को अपनी धुनों से सजाने वाले थमन फिलहाल बालकृष्ण की अपकमिंग फिल्म ‘अखंड 2’ का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें थमन को कार देते हुए नंदमुरी बालकृष्णा नजर आ रहे हैं.

‘अखंड 2 के लिए तैयार कर रहे म्यूजिक

थमन फिलहाल नंदमुरी बालकृष्ण की अपकमिंग फिल्म ‘अखंड 2’ के लिए म्यूजिक तैयार कर रहे हैं. ‘अखंड’ की गिनती नंदमुरी बालकृष्ण की सफल फिल्मों में की जाती है. यह एक विशेष थिएटर में 175 दिनों तक चली थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया. फिल्म के म्यूजिक को लेकर बालकृष्ण ने कहा, ‘थमन आप भी फिल्म के नायकों में से एक हैं।

थमन अब ‘अखंड 2’ के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं, जो इस साल दशहरे के मौके पर 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मालूम हो कि फिल्म के शूटिंग की शुरुआत प्रयागराज के महाकुंभ मेले से हुई थी. बालकृष्ण के साथ फिल्म में संयुक्ता मेनन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. राम अचंता और गोपी अचंता ने फिल्म का निर्माण किया है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सी रामप्रसाद और संतोष डी देतके ने की है. फिल्म का संपादन तम्मीराजू ने किया है और कला निर्देशन एएस प्रकाश ने किया है.

Back to top button