
Rise and Fall 2: ‘गोल्ड डिगर’ कहने पर भड़कीं प्रियंका, शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
Rise and Fall 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ (Rise and Fall Season 2) में हर गुजरते दिन के साथ हंगामा बढ़ता जा रहा है। शो के हालिया एपिसोड में टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी और सह-प्रतियोगी शहजाद पूनावाला के बीच तीखा विवाद देखने को मिला।
खेल और रणनीति के दौरान शुरू हुई बहस गंभीर मोड़ पर पहुंच गई, शहजाद पूनावाला ने प्रियंका के लिए ‘गोल्ड डिगर’ (Gold Digger) शब्द का इस्तेमाल कर दिया। इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रियंका अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाईं और उन्होंने शहजाद को कड़े शब्दों में चेतावनी दी।
‘गोल्ड डिगर’ कमेंट से भड़का विवाद
विवाद की शुरुआत एक टास्क और निष्कासन की प्रक्रिया के दौरान हुई। बहस के दौरान जब बातचीत बिगड़ी, तो प्रियंका चाहर चौधरी ने शहजाद को ‘मैनचाइल्ड’ कहकर संबोधित किया। इस शब्द से नाराज होकर शहजाद पूनावाला ने पलटवार करते हुए प्रियंका को सार्वजनिक तौर पर ‘गोल्ड डिगर’ कह दिया और आरोप लगाया कि वह शो में केवल फुटेज और अटेंशन पाने के लिए विक्टिम कार्ड खेल रही हैं।
उन्होंने कहा कि वह पूरी रात इस भद्दी टिप्पणी के कारण सो नहीं सकी हैं। प्रियंका ने सह-प्रतियोगियों से बातचीत में रोते हुए कहा कि वह अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी खुद संभालती हैं और अपने दम पर पहचान बनाई है, ऐसे में किसी को भी उनके चरित्र पर इस तरह की ओछी टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है।
ये भी पढ़े-KBC 18: शूटिंग के दौरान फिसल कर गिरे अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट…
प्रियंका का तीखा पलटवार
भावुक होने के बाद प्रियंका ने गुस्से में शहजाद को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वह इस तरह के अपमान को चुपचाप सहन नहीं करेंगी और शो खत्म होने से पहले इसका करारा जवाब देकर रहेंगी। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि तमाचा यहां पड़ेगा और उसकी गूंज पर तालियां बाहर बजेंगी।
दूसरी ओर, विवाद बढ़ता देख शहजाद पूनावाला ने अपने बयान का बचाव करने की कोशिश की। शहजाद ने कहा कि ‘गोल्ड डिगर’ एक आम बोलचाल का शब्द है। उनका मकसद किसी के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने उल्टा प्रियंका पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़े-Stree 3: मेकर्स ने कंफर्म की ‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट, फैंस को करना होगा इंतजार!





