
Google Drive में छिपा रखा था पॉर्न वीडियो, पुलिस ने कारोबारी मुदित गुप्ता को ऐसे दबोचा…
Etah Crime News: एटा जिले में साइबर पुलिस ने घुंघरू कारोबारी मुदित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के फोन और गूगल ड्राइव से 1000 से अधिक चाइल्ड पोर्नोग्राफी और आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं।
Etah Crime News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ की साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण और चाइल्ड पोर्नोग्राफी (Child pornography) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शहर के जाने-माने घुंघरू कारोबारी मुदित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े ऑनलाइन कंटेंट को रखने और उसे बढ़ावा देने का गंभीर आरोप है।
गूगल ड्राइव से मिलीं 1000 से अधिक फाइलें
पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी मुदित गुप्ता की संदिग्ध गतिविधियों के बाद साइबर सेल उस पर नज़र रख रही थी। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी के दो मोबाइल फोन की डिजिटल फॉरेंसिक जांच की गई, तो जांच अधिकारी भी सन्न रह गए। आरोपी के मोबाइल और उसके पर्सनल गूगल ड्राइव (Google Drive) अकाउंट से 1000 से अधिक बेहद आपत्तिजनक, अश्लील फोटो और वीडियो बरामद किए गए हैं।
ये भी पढ़े- UP News: बरेली में दारोगा नरेश बाबू सस्पेंड, शादी-नौकरी का झांसा देकर रेप और अबॉर्शन का आरोप
5 साल की मासूम का वीडियो भी शामिल
जांच टीम का दावा है कि इन बरामद की गई फाइलों में पांच साल की एक मासूम बच्ची के कथित यौन शोषण (Child Abuse) से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील और दर्दनाक वीडियो भी मिला है। पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आरोपी ने यह वीडियो खुद बनाया था, या वह इंटरनेट के किसी डार्क वेब या अवैध ग्रुप के ज़रिए इसे कहीं से डाउनलोड करके लाया था।
ये भी पढ़े- UP News: शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ जो किया, सुनकर कांप उठेगी रूह…
POCSO और IT एक्ट में मुकदमा दर्ज
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए एटा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपी कारोबारी मुदित गुप्ता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), आईटी एक्ट (IT Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकएंड को खंगाल रही है। यह जांच की जा रही है कि आरोपी मुदित गुप्ता इन आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरों को किसी और को फॉरवर्ड या ऑनलाइन बेचने का काम तो नहीं कर रहा था। पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़े- सरकारी अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही, जन्म लेते ही फर्श पर गिरा नवजात, गई जान





