इंग्लैंड के पूर्व कोच ने कहा- बहुत कठिन होगा भारत को उसी के घर में हराना

नई दिल्ली। 2012 में भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाले इंग्लैंड के पूर्व कोच और जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर ने कहा कि जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम के लिए आगामी 4 मैचों की सीरीज में भारत को हराना मुश्किल होगा।

फ्लावर ने कहा कि जो रूट को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के जैसा करना होगा, जो उन्होंने 2012 के भारत दौरे के दौरान किया था। उनको चट्टान की तरह खड़ा रहना होगा। उनके आस-पास बड़ी पारी बन सकती है जैसे कि कुक हमारी टीम में थे।

एंडी फ्लावर ने कहा है, “ऑस्ट्रेलिया जाकर जीतने की कोशिश करना अलग बात है लेकिन भारत में चार मैचों की सीरीज बहुत ही अलग तरीके से चुनौतीपूर्ण है।”

उन्होंने कहा है, “मुझे लगता है कि इंग्लैंड के लिए अब मुश्किल होगा, जितना हमारे लिए मुश्किल था। ऑस्ट्रेलिया में गाबा में मिली जीत के बाद भारत और अधिक आश्वस्त होगा। वे विश्व क्रिकेट में अपने खड़े होने के बारे में अब और अधिक आश्वस्त देश हैं।

2012 के दौरे पर फ्लावर इंग्लैंटीम के मुख्य कोच थे। फ्लावर ने कहा, “रूट के बाद हमें फिर जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे लोगों की जरूरत है, जो एक अधिक सक्रिय खेल के साथ पारी को आगे बढ़ाएंगे, जैसा कि केविन पीटरसन ने 2012 में किया था।

जहां रूट एक निश्चित गति से खेल रहे हों, वे लोग इसे बढ़ा सकते हैं और विरोधी स्पिनरों पर दबाव के साथ वास्तव में पारी को आगे बढ़ा सकते हैं।” 2012 में कुक ने भारत के खिलाफ 562 रन और पीटरसन ने 338 रन बनाए थे, जिससे इंग्लैंड ने 2-1 से जीता था।

Back to top button