उत्त्राखंड : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल, मिला टिकट

Kishor Upadhyay

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ने उन्हें टिहरी सीट से उम्मीदवार बनाया है।

दरअसल, किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन्हें पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में सभी पदों से हटा दिया गया था। इसके बाद किशोर उपाध्‍याय आज भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा नेताओं से मिलने पर सभी पदों से हटाया था

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय को भाजपा के नेताओं से मुलाकात करने पर पार्टी ने प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था।

साथ ही इस मामले में आगे भी कार्रवाई के संकेत दे दिए थो। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को भेजे पत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाए थे।

Back to top button