Noida में गांजा तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार, ट्रेन का लेते थे सहारा

Noida Crime News: नोएडा की थाना फेज-2 पुलिस और सीआरटी टीम ने गांजे की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 108 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत 25 से 30 लाख रुपए आंकी गई है।

यह शातिर गैंग इनवर्टर की खाली बॉडी में गांजे की इस खेप को छुपाकर ट्रेन से ओडिशा से लेकर आता था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना फेज-2 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से चेकिंग के दौरान बड़ा पार्क निम्मी विहार के सामने, सेक्टर-88, गौतमबुद्धनगर से गांजे की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया। इसके साथ ही चार आरोपियों अब्दुल्ला, सोवान, शाबान हसन और समीर हसन को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें…

IVRI के छात्र-छात्राएं से रूबरू हुई आनंदीबेन पटेल…‘शिक्षा से सेवा’ का दिया मंत्र

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गैंग ओडिशा के रहने वाले एक व्यक्ति से रेलमार्ग के माध्यम से इनवर्टर की खाली बॉडी में छिपाकर गांजा लाता था, जिससे किसी को शक न हो। इसके बाद गांजे को एनसीआर में घूम-घूमकर नशे के आदी लोगों को बेचते थे।

यह भी पढ़ें…

एडीएम की बेटी बनी दहेज उत्पीड़न का शिकार…ससुर ने कहा- ‘पापा से 50 लाख लाओ…’

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आरोपी रेलमार्ग और बस के माध्यम से गांजा इनवर्टर की खाली बॉडी में छिपाकर लाते थे। इसके बाद एनसीआर में बिक्री करके पैसे कमाते थे। गैंग गांजा ओडिशा राज्य के रहने वाले आयुष नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाते थे। सभी आरोपी जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। गैंग अधिकतर पकड़े जाने के डर से आपस में संपर्क के लिए व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नशे के काले कारोबार में जुटे अन्य लोगों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें…

IVRI की दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, प्रजातियों के संरक्षण पर दिया जोर

Back to top button