Free Ration: अब इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री राशन गलत सूचना पर होगी कार्रवाई

Free Ration Scheme: अगर आप भी प्रधानमंत्री गरीब अन्नमूलन योजना के लाभार्थी हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि बहुत जल्द ऐसे लोगों की फ्री राशन की सुविधा पर कैंची चलने वाली है. दरअसल देश में लगभग 80 करोड़ लोग फ्री राशन योजना के तहत लाभ उठा रहे हैं. लेकिन पूर्ति विभाग में शिकायत की गई है कि हर राज्य में करोड़ों लोग फर्जी तरीके से राशन पा रहे हैं.

अब ऐसे कार्ड धारकों की जांच कर डाटा तैयार करने के लिए कहा गया है. यही नहीं जिला स्तर के अधिकारियों को सीधा समीक्षा करने के निर्देश जारी किये गए हैं. ताकि जरूरतमंदों के हक पर डाका न पड़े सके.

पनप रहा फर्जीवाडा
देश में करोड़ों ऐसे राशनकार्ड धारक हैं. जो वास्तव में योजना का लाभ लेने के लिए पात्र ही नहीं है. कई लोग तो फ्री गेहूं लेने के लिए चार पहिया वाहन से जाते हैं. यही नहीं कई लोग ऐसे भी फ्री राशन का लाभ पा रहे हैं. जो टैक्सपेयर्स हैं. साथ ही शासन के आदेश पर अब जब आपूर्ति विभाग ने जांच कराई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है। लगातार 4235 बेवाएं पति की मौत होने के बावजूद पति के नाम पर राशन उठा रहीं हैं। ऐसे लोगों को चिंहित किया जा रहा है. साथ ही उनका डाटा तैयार कर संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा. इसके बार संबंधित कार्ड्स का वैरिफिकेशन होगा. साथ ही फर्जी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि पिछले साल ही अकेले उत्तर प्रदेश से 90 लाख कार्ड रद्द किये गए थे.

गलत सूचना पर कार्रवाई
आवेदन स्वीकार से पूर्व विभागीय अधिसूचना में निष्कासन श्रेणी के मापदंड का ध्यान रखा जाएगा। गलत तथ्य पेश कर नाम जुडवाने पर आवेदन निरस्त कर नियमानुसार वसूली और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण से पूर्व ई-केवाईसी की जाएगी। एनएफएसए के लाभार्थी के राशन कार्ड में नाम जोड़ने व हटाने के लिए पूर्व में मिले आवेदन पत्रों की जांच और निस्तारण की कार्रवाई के आदेश भी जारी किए गए हैं। ऐसे आवेदन पत्रों का निस्तारण जिला कलक्टर की देखरेख में एडीएम करेंगे।

पहले चरण में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर 18 साल की उम्र तक बच्चे, विवाहिता के नाम जोड़े व निकाले जाएंगे। पहले चरण का पेंडेंसी खत्म होने पर दूसरा चरण शुरू होगा। आवेदन में कमी पूर्ति 30 दिन में करनी होगी। दस्तावेजी साक्ष्य नहीं होने पर आवेदन निरस्त होगा। मुख्यालय ने एनएफएसए में लंबित आवेदनों के निस्तारण के आदेश दिए हैं। पात्र को लाभ देने के लिए अपात्रों को निकाला जाएगा।

कार्ड पोर्टेबल्टी के लिए जागरूकता अभियान
इसके अलावा राशन कार्ड पोर्टेबल्टी को भी अब प्राथमिकता दी जा रही है. कुछ राज्यों में तो एक देश एक राशन कार्ड योजना शुरू भी हो चुकी है. यानि पूरे देश में एक ही राशन कार्ड से आपको खाद्य पदार्थ मिल जाएंगे. इसके लिए स्थान चेंज करने पर वहीं का राशन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी. सू्त्रों का दावा है कि इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरुक भी किया जाएगा.

हालांकि कई राज्यों में राशन कार्ड पोर्टेबल्टी हो भी चुका है. यानि आप चाहे जहां भी रहें फ्री राशन योजना का लाभ पा सकते हैं. उसके लिए आपको कार्ड बदलने की जरूरत नहीं होगी.

यह भी पढ़ें…

विपक्ष के रवैये से आहात हुए जगदीप धनखड़… आसन छोड़कर चले गए सभापति

SC/ST आरक्षण पर फैसले से बवाल, विरोध में उतरे मायावती से लेकर चिराग तक…

चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद ED छापेमारी की हो रही तैयारी… राहुल ने किया स्वागत

Back to top button