
UPI Payment से मिलेगा Loan! SBI ने तैयार किया नया प्लान…
SBI Loan: SBI UPI ट्रांजैक्शन के आधार पर छोटे कारोबारियों की लोन पात्रता का आकलन करेगा, GST रजिस्ट्रेशन नहीं रखने वाले कारोबारियों को भी मिल सकता है कर्ज का फायदा.
UPI Tranjection History: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) छोटे कारोबारियों के लिए कर्ज लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में नई व्यवस्था तैयार कर रहा है। इसके तहत UPI ट्रांजैक्शन के आंकड़ों के आधार पर कारोबार की बिक्री और लोन पात्रता का आकलन किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इस सुविधा का लाभ ऐसे छोटे कारोबारी भी उठा सकेंगे, जिनके पास GST रजिस्ट्रेशन नहीं है।
UPI ट्रांजैक्शन से तय होगी लोन पात्रता
SBI के वरिष्ठ अधिकारी और प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी के मुताबिक, अगर किसी छोटे कारोबार में नियमित बिक्री हो रही है और ग्राहक UPI के जरिए भुगतान कर रहे हैं, तो इन डिजिटल लेनदेन को कारोबार की बिक्री के संकेतक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसी आधार पर SBI एक UPI आधारित समाधान विकसित कर रहा है। इसका उद्देश्य छोटे कारोबारियों की कर्ज लेने की क्षमता का बेहतर तरीके से आकलन करना है।
यह भी पढ़ें…
Stock Market: अचानक क्रैश हुआ शेयर मार्केट, भरभराकर टूटे ये दिग्गज शेयर
GST रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर भी मिल सकता है फायदा
नई व्यवस्था खासतौर पर उन छोटे कारोबारियों के लिए अहम हो सकती है, जिनके पास GST रजिस्ट्रेशन नहीं है। ऐसे कारोबारियों के लिए पारंपरिक वित्तीय दस्तावेजों के आधार पर लोन पात्रता का आकलन करना कई बार मुश्किल होता है।
UPI के जरिए होने वाले नियमित डिजिटल भुगतान से बैंक को कारोबार की गतिविधि और बिक्री का एक डिजिटल रिकॉर्ड मिल सकता है। इससे छोटे कारोबारियों के लिए औपचारिक बैंकिंग और क्रेडिट तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…
भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर
डिजिटल पेमेंट बनेगा कारोबार की ताकत
UPI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच SBI की यह पहल डिजिटल लेनदेन को कारोबार की वित्तीय क्षमता के आकलन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यदि किसी कारोबारी के खाते में नियमित रूप से UPI के माध्यम से भुगतान आ रहे हैं, तो इन आंकड़ों का इस्तेमाल उसकी संभावित बिक्री और कर्ज क्षमता को समझने में किया जा सकता है।
हालांकि, UPI ट्रांजैक्शन के आधार पर लोन की मंजूरी स्वतः नहीं मिलेगी। अंतिम ऋण स्वीकृति SBI की निर्धारित पात्रता, जोखिम मूल्यांकन और अन्य बैंकिंग मानदंडों के आधार पर होगी।
यह भी पढ़ें…





