
Ghaziabad Police ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
Ghaziabad Encounter : गाजियाबाद पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। अपराध करने वाले बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इसी क्रम में कवि नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 लुटेरों को धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाश घायल हो गए। इन बदमाशों के पास से करीब 5 लाख रुपये की नकदी और अवैध हथियार बरामद किए गए।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रोज की तरह पुलिस टीम बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार 5 बदमाश पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। इन दो घायल बदमाशों समेत पुलिस ने कुल तीन अपराधी गिरफ्तार किए। हालांकि इस मुठभेड़ में दो बदमाश भागने में कामयाब रहे।
पुलिस पूछताछ में एक बदमाश ने स्वीकार किया कि गैंग ने करीब 8 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की वारदात में मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दो बदमाश भी शामिल थे। हालांकि तीनों गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने तकरीबन 4 लाख रुपये, तीन तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
यह भी पढ़ें…
Gorakhpur Link Expressway को आज मिलेगी रफ्तार, CM Yogi करेंगे उद्घाटन
कवि नगर में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस के लिए चुनौती थी कि मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दोनों बदमाशों को कैसे पकड़ा जाए? बाद में पुलिस ने अपना खास ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस अधिकारियों की ओर से इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला गाजियाबाद में सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया। अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर मधुबन बापूधाम इलाके से गुजर रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
New Driving Licence के आवेदनों के त्वरित निस्तारण में आई अभूतपूर्व तेजी
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन दोनों को रोकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस पार्टी से अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को भी धर दबोचा। इन दो बदमाशों के पास से एक लाख रुपये बरामद हुए। गाजियाबाद पुलिस ने लूट कांड में कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये शातिर गैंग गाजियाबाद के कविनगर लूट कांड में शामिल था। बदमाशों ने 16 जून को 8 लाख से ज्यादा की रकम लूटी थी।
यह भी पढ़ें…





