मूसेवाला मर्डर मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या?

Goldy Brar Death: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक गैंगस्टर की कैलाफोर्निया के होटल फेयरमाउंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। लंबे समय से यह माना जाता था कि गैंगस्टर गोल्डी बरार कनाडा में था।

खूंखार गैंगस्टर और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को लेकर खबर आरही है कि गोल्डी बराड़की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। दल्ला लखबीर ने इसकी जिम्मेदारी ली है। ऐसा बताया जा रहा है कि लखबीर गैंग के सदस्यों ने बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। गोल्डी बराड़ कनाडा के 25 मॉस्ट वांटेड में भी शामिल था।

आखिर कौन है गोल्डी बराड़?

पंजाब के एक पूर्व पुलिसकर्मी का बेटा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। उसने पंजाब में स्थानीय गैंग में शामिल होकर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, वो जल्द ही बड़े अपराध करने लगा और पंजाब के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल हो गया। इसके बाद उसका नाम हत्या जैसे अपराधों और यहां तक ​​कि अवैध हथियारों की सप्लाई के लिए कनाडा के 25 मोस्ट वांटेड में भी शामिल हो गया।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसका नाम मीडिया में चर्चा में है। हालांकि इससे पहले भी वह कई वारदात कर चुका था। चंडीगढ़ में चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्तूबर 2020 की रात पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Back to top button