UPI यूजर्स के लिए अच्छी खबर… अब छोटे ट्रांजेक्शन होंगे और भी आसान, RBI का प्रस्ताव..

Reserv Bank of India: देश में डिजिटल पेमेंट का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। आने वाले समय में आपके लिए Fastag, UPI Lite, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) का यूज आसान हो जाएगा। असल में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ऑटोमेटिक पेमेंट का दायरा बढ़ाना चाहता है। इसको देखते हुए केंद्रीय बैंक ने इसमें फास्टैग, एनसीएमसी, UPI Lite आदि को भी लाने का प्रस्ताव किया है। ऐसा होने पर वॉलेट में पैसा कम होने पर स्वयं उसके खाते से इन सेवाओं लिए भुगतान (रिचार्ज) कर दिया जाएगा। हालांकि ऐसा कब होगा इसके लिए बैंलेंस अमाउंट की लिमिट ग्राहकों द्वारा स्वयं तय की जाएगी।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) के निर्णय की जानकारी देते हुए शुक्रवार को यह बात कही। साथ ही आरबीआई ने यूपीआई लाइट को ‘ई-मैंडेट’ ढांचे के दायरे में लाने का प्रस्ताव रखा है।

UPI LITE क्या है?
यूपीआई लाइट एक पेमेंट समाधान है जिसे 500 रुपये से कम मूल्य के लेनदेन को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है. UPI LITE इन भुगतानों को संसाधित करने के लिए विश्वसनीय NPCI कॉमन लाइब्रेरी (CL) एप्लिकेशन का यूज करता है, जो मोबाइल फोन पर मौजूदा UPI इकोसिस्टम के साथ सहजता से एकीकृत होकर स्थिरता, अनुपालन और व्यापक स्वीकृति सुनिश्चित करता है.

UPI LITE का उद्देश्य छोटे लेनदेन के लिए यूजर के अनुकूल अनुभव प्रदान करना है, जो कि सेंडर बैंक की कोर बैंकिंग सिस्टम द्वारा वास्तविक समय की प्रक्रिया की आवश्यकता को दरकिनार करता है, जबकि अभी भी पर्याप्त जोखिम शमन बनाए रखता है.

ब्याज दरों में क्या होगा असर?
इससे पहले आरबीआई ने मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फैसलों की शुक्रवार को जानकारी दी. यह बैठक 5 से 7 जून के दौरान हुई थी. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने ऐलान किया कि एमपीसी के 6 में से 4 सदस्यों ने नीतिगत दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है. रिजर्व बैंक ने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अपने अनुमान को बढ़ा दिया है. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है.

कर सकते हैं 500 रुपये तक का भुगतान
यूपीआई लाइट यूजर्स को ‘ऑन-डिवाइस’ वॉलेट का उपयोग करके लेन-देन करने की अनुमति देता है, न कि लिंक किए गए बैंक अकाउंट से. इसका मतलब है कि आप बैंक के माध्यम से नहीं जाकर सिर्फ वॉलेट का उपयोग करके जल्द से जल्द कर सकते हैं. इसमें एनपीसीआई कॉमन लाइब्रेरी (CL) ऐप का इस्‍तेमाल किया जाता है. इसमें 500 रुपये से कम का पेमेंट किया जा सकता है. एक बार में केवल 500 रुपये तक का भुगतान ही किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें…

Elon Musk का चौंकाने वाला फैसला, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोर्न वीडियोज की मंजूरी?

‘Stock Market का सबसे बड़ा घोटाला’- राहुल गांधी, PM मोदी समेत शाह पर उठाए सवाल, JPC जांच की मांग

ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल पर ISI के लिए जासूसी का आरोप, मिली उम्रकैद

Back to top button