PM Modi का जापान में भव्य स्वागत… 15वें शिखर सम्मेलन में रखेंगे भविष्य की साझेदारी की नींव

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे हैं। इस दौरान वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए टोक्यो में विशेष तैयारियाँ की गई थीं और स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनका भव्य स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय की जापानी समाज में सार्थक योगदान और अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित रखने की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी से वे अभिभूत हैं।

व्यापार और निवेश पर केंद्रित चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-जापान के व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूती प्रदान करना है। इसके लिए वे व्यापारिक नेताओं के समूह से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा मौजूदा साझेदारी को और गहरा करने और नए सहयोग के अवसर तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।

आधिकारिक स्वागत
पीएम मोदी के आगमन पर भारत और जापान के राजदूतों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची भी स्वागत समारोह में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें…

भारत को फिर मिली गीदड़ भभकी… रूस-भारत तेल सौदे पर बढ़ा विवाद

द्विपक्षीय वार्ता और रणनीतिक साझेदारी
29 और 30 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के बीच औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस बैठक में रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और निवेश जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। विश्लेषकों के अनुसार, यह वार्ता भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

यह भी पढ़ें…

America में गन हिंसा का कहर… चर्च प्रार्थना सभा में हमला, मासूमों की जान गई

यह प्रधानमंत्री मोदी की 8वीं जापान यात्रा है। यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते तलाशने और मौजूदा साझेदारियों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, अमेरिकी अर्थशास्त्री बोले– अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी

Back to top button