
UP News: अचानक भरभराकर गिरा हाईवे पर बन रहे पुल का बीम, मची चीख पुकार…
UP News: हरदोई में लखनऊ-शाहजहांपुर-पलिया नेशनल हाईवे (NH-731) पर एक बड़ा हादसा हो गया। शारदा नहर पर बन रहे पुल की भारी-भरकम बीम क्रेन से रखते समय अचानक नीचे गिर गई, जिसमें मजदूर घायल हो गए।
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लखनऊ-शाहजहांपुर-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शारदा नहर पर बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज की भारी-भरकम कंक्रीट बीम अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में काम कर रहे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
क्रेन से रखते समय बिगड़ा संतुलन
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे टोडलपुर के पास शारदा नहर पर पुल के पिलरों के ऊपर क्रेन की मदद से करीब 70 फीट लंबी भारी बीम को रखने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तकनीकी कारणों या इलास्टोमेरिक प्रभाव के चलते क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और भारी बीम भरभराकर नीचे गिर गई।
बीम गिरने के साथ ही पिलर पर मौजूद मजदूर भी नीचे आ गिरे। गनीमत रही कि कोई भी मजदूर सीधे भारी बीम के मलबे के नीचे नहीं दबा, वरना बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।
ये भी पढ़े- रिश्तों का खौफनाक अंत… गोरखपुर में नाबालिग ने भाई के परिवार को उतारा मौत के घाट
कमर्शियल जांच के आदेश
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी (DM) अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक (SP) अशोक कुमार मीणा और भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीनों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़े- Aliganj में आग का तांडव… कोचिंग सेंटर में फंसे छात्र, इलाके में मची अफरा-तफरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने हादसे के कारणों और निर्माण की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
ये भी पढ़े-UP News: यूपी में ढेर हुआ बिहार का कुख्यात बदमाश, जानिए कौन था लल्लन सिंह?





