Sexual health tips: यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद महिलाएं जरूर करें यह काम

Sexual health tips

यौन संबंध या शारीरिक संबंध बनाना जीवन की अहम जरूरत है लेकिन महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के तुरंत बाद कुछ काम जरूर करने चाहिए।

ये महिला की सेक्शुअल हेल्थ को सही रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं कि यौन संबंध के बाद महिलाओं को कौन-से काम जरूर करने चाहिए?

यौन संबंध के बाद पेशाब

सेक्शुअल हेल्थ को सही रखने के लिए महिलाओं को हमेशा इंटरकोर्स के बाद पेशाब करना चाहिए क्योंकि, सेक्शुअल रिलेशन बनाने के दौरान संक्रमण का खतरा हो सकता है। पेशाब के साथ हानिकारक बैक्टीरिया व फंगस बाहर निकल जाते हैं।

सेक्स करने के बाद हॉट शॉवर

इंटरकोर्स के बाद महिलाओं को जननांग में सूजन व जलन की शिकायत हो सकती है। इस संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए सेक्स के बाद महिलाओं को हॉट शॉवर लेना चाहिए। गुनगुने पानी से जननांग के आसपास की त्वचा को धोना चाहिए। ध्यान रहे जननांग के अंदर पानी नहीं जाने देना है।

पानी पीएं

शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इंटरकोर्स के बाद पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होगा और पेशाब आने में भी मदद मिलेगी।

दही व प्रोबायोटिक्स फूड का सेवन

शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं को दही, योगर्ट जैसे प्रोबायोटिक्स फूड का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि, इसमें महिला के जननांग के लिए लाभदायक बैक्टीरिया प्राप्त होते हैं। साथ ही यीस्ट इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

इनका न करें इस्तेमाल

यौन संबंध बनाने के बाद कभी भी जननांग के संपर्क में खुशबूदार वाइप्स और साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे रैशेज, खुजली और संक्रमण का खतरा हो सकता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

Back to top button