Lucknow में शुरू हुआ हाईटेक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, सफाई व्यवस्था होगी मजबूत…

Lucknow News: राजधानी लखनऊ को स्वच्छ, हरित और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक और अहम कदम उठाया है। बुधवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और मेयर सुषमा खर्कवाल ने जोन-4 के भैंसोरा क्षेत्र में बने अत्याधुनिक FCTS प्लांट का उद्घाटन किया।

करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस हाईटेक प्लांट में रोजाना 150 टन कचरे का निस्तारण किया जा सकेगा। इसके साथ ही यहां इलेक्ट्रिक कूड़ा गाड़ियों की चार्जिंग की भी व्यवस्था की गई है।

रोजाना 150 टन कूड़े का होगा निस्तारण
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक इस प्लांट के शुरू होने से शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। प्लांट में आधुनिक तकनीक के जरिए कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा, जिससे प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

इसके अलावा इलेक्ट्रिक कूड़ा गाड़ियों की चार्जिंग सुविधा शुरू होने से ईंधन खर्च में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री एके शर्मा ने दिए साफ-सफाई के निर्देश
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार लखनऊ को स्वच्छ और स्मार्ट शहर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी कूड़े के ढेर नजर नहीं आने चाहिए और रोजाना समय पर कचरे का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जलभराव, नाली और पानी निकासी की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम तेजी से काम कर रहा है।

फैजुल्लागंज नाले का काम पूरा
मंत्री ने बताया कि फैजुल्लागंज क्षेत्र में लंबे समय से लंबित नाले के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं किला मोहम्मदी नाले का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

UP में बिजली संकट गहराया! कई बड़े पावर प्लांट बंद, गर्मी में बढ़ी लोगों की परेशानी

स्वच्छता रैंकिंग सुधारने पर जोर
मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि इस बार लखनऊ को स्वच्छता रैंकिंग में और बेहतर स्थान दिलाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने में नगर निगम कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। लोगों के सहयोग से ही राजधानी को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें…

Lucknow को मिलेगा नया गौरव स्थल, 30 मई को रक्षामंत्री और CM Yogi करेंगे उद्घाटन

पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आधुनिक कचरा निस्तारण प्लांट शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

लखनऊ नगर निगम का यह कदम शहर को स्मार्ट और टिकाऊ विकास की दिशा में आगे बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: जनेश्वर मिश्र पार्क में गार्ड की गुंडागर्दी, परिवार के सामने युवक को जूते से पीटा

Back to top button