Himachal News: हिमाचल में CM पर संग्राम, विधायकों की नाराजगी के बीच मुख्यमंत्री सुक्खू का इस्तीफ़ा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। बीते दो दिन से चल रहे सियासी संकट के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पद छोड़ दिया है।

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश में सत्ता का संग्राम छिड़ा है। बीते दिन राज्यसभा चुनाव 2024 के मतदान में कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करके पार्टी को चौंकाया। इसके बाद हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर संकट मंडरा गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राज्यपाल से मिलने पहुंच गए और उन्हें प्रदेश में सियासी संकट गहराने की बात बताई। वहीं हिमाचल में सत्ता हाथ से जाते देख कांग्रेस हाईकमान भी अलर्ट हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आज हिमाचल प्रदेश में बड़ा ‘खेला’ करने जा रही है।

सूत्रों की मानें तो नाराज विधायक के चलते हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफा की पेशकश की है। अगर सुखविंदर सिंह सुक्खू इस्तीफे दे देते हैं तो उनकी जगह नया सीएम कौन होगा इस पर चर्चा अभी से शुरू हो गई।

जयराम ठाकुर ने किया यह दावा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इस बयान को नकार दिया है। सीएम अपने चैंबर में बैठे हैं। उनके कार्यालय से बताया गया है कि यह महज अफवाह है कि सीएम ने इस्तीफा दिया है।

इस्तीफे की खबर निराधार: सीएम सुक्खू

वहीं इस्तीफे की खबरों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक अभी शिमला नहीं पहुंचे हैं। ये सब विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहे हैं। इन पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का विश्वास पूरी तरह कायम है।

डीके शिव कुमार पहुंचे शिमला

कांग्रेस हाईकमान की तरफ से ऑब्जर्बर बनाए गए डीके शिव कुमार शिमला पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं कांग्रेस हाईकमान के निर्देशों के तहत शिमला पहुंच रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है।

Back to top button