LPG Cylinder Price: महंगाई की मार! एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जाने कितनी बढ़ी कीमत

LPG Cylinder Price Hike: कमर्शियल LPG सिलेंडर के साथ और झटका लगा है। इस बार OMCs ने कमर्शियल सिलेंडर में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन यानी जेट फ्यूल की कीमतों में भी इजाफा किया है। इसके तहत कीमतों में करीब 624.37 रुपए/किलो लीटर की बढ़ोतरी की है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

 नए महीने की आज से शुरुआत हो गई है। मार्च की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने झटका दिया है। आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमते बढ़ाई गई है और LPG सिलेंडर और जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। नई दरें आज से ही लागू होंगी ।इसकी जानकारी OMCs ने शुक्रवार (1 मार्च) को दी। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलिंडर यानी घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत आज से ही लागू हो जाएगी। पिछले महीने यानी फरवरी में एक तारीख को 14 रुपये का इजाफा किया गया था।

जानें कितना हुआ इजाफा

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंर की कीमतों (Commercial LPG Cylinders Price Hike) को 1 मार्च की सुबह रिवाइज कर दिया है। इस बार OMCs ने कमर्शियल सिलेंडर में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की है।

बता दें कि 1 फरवरी 2024 को भी LPG गैस सिलेंर की कीमतों में 14 रुपये का इजाफा किया था। IOCL ने अपनी वेबसाइट पर बदले हुए रेट अपडेट कर दिए हैं, जो कि आज यानी 1 मार्च 2024 से लागू हो गए हैं।

जेट फ्यूल की कीमत भी बढ़ी

कमर्शियल LPG सिलेंडर के साथ और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन यानी जेट फ्यूल की कीमतों में भी इजाफा किया है। इसके तहत कीमतों में करीब 624.37 रुपए/किलो लीटर की बढ़ोतरी की है। कीमतों में लगातार चार कटौती के बाद इजाफा किया है। जेट फ्यूल की बढ़ी हुई नई दरें भी आज से लागू होंगी।

घरेलू सिलेंडरके नहीं बढ़े दाम

घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले बीते फरवरी महीने में भी घरेलू सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो इसमें बीते वर्ष 30 अगस्त को अंतिम बार बदलाव हुआ था। इसके बाद से 14 किलो वाले सिलेंडर के भाव स्थिर बने हुए हैं। अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 903 रुपये में मिल रहा है। वहीं मुंबई में 902.50 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये और चेन्नई में यह 918.50 रुपये है।

Back to top button