Viral: ऐश्वर्या राय पर ये क्या बोल गई ऋचा चड्ढा- ‘कद्दू जैसी शकल लेके वो…’

Richa Chadha-Aishwarya Rai: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ फ़ेम एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन की ट्रोलिंग के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के बाद वापस मुबंई लौट चुकी हैं। रेड कार्पेट पर उन्होंने हाथ में फ्रैक्चर लिए वॉक किया था। इस दौरान उन्हें देख हर कोई उनकी खूब तारीफें की। हालांकि कुछ लोगों ने उनके स्टाइल स्टेटमेंट और उनके बढ़े हुए वजन को लेकर काफी ट्रोल किया। हालांकि इन्हीं सब के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमें वह ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का सपोर्ट करती हुए दिख रही हैं।

वह सबसे खूबसूरत महिला-

सोशल मीडिया (social media) पर ऋचा का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में ऐश्वर्या को ट्रोल करने वालों पर ऋचा कहती हैं कि ‘जलते हैं लोग उनसे। कद्दू जैसी शक्ल लेकर वह हिंदुस्तान के इतिहास की सबसे खूबसूरत महिला हैं। मैंने देखा हैं वह शानदार तरीके से रहती हैं। कभी किसी की बुराई नहीं करती हैं।

ऐश्वर्या साउथ मानसिकता वाली साधारण महिला हैं। करते रहें लोग ट्रोल, उन्हें क्या फर्क पड़ता है। चिंटू (ट्रोल) चंडीगढ़ में बैठकर क्या बोलता है। इससे क्या फर्क पड़ेगा। चिंटू तुम्हारे यहां आ गया तो उसे आप चपरासी भी नहीं रखोगे अपने यहां। चिंटू अपनी भड़ास निकाल रहा है। उसके पास नौकरी नहीं है। तो वो क्या करेगा अपनी भड़ास निकालेगा और कहेगा कि इनकी ड्रेस बहुत खराब है।’

काम की बात करें तो हाल ही में संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ ओटीटी पर सफल साबित हुई. इस सीरीज में मनीषा कोइराला,सोनाक्षी सिन्हा ,अदिति राव हैदरी , संजीदा शेख, शर्मिन सहगल मेहता और ताहा शाह बदुशा के साथ ऋचा चड्ढा ने भी दमदार एक्टिंग दिखाई थी.

Back to top button