होलिका दहन का शुभ मुहूर्त कब ? 6 या 7 मार्च?

Holika Dahan 2023 Date: इस साल कब है होलिका दहन 6 या 7 मार्च? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली, Holika Dahan 2023 : पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस साल होलिका दहन की तिथि को लेकर थोड़ा असमंज है। क्योंकि इस साल दो दिन पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। इस साल इस साल देशभर में कहीं 6 मार्च की रात को तो कहीं पर 7 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है। जानिए होलिका दहन की सही तिथि, शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि।
इस वर्ष पंचांग के अनुसार होली की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 मार्च को हो जाएगा| इसके अतिरिक्त 7 मार्च की शाम तक पूर्णिमा तिथि रहेगी| वहीं, इस वर्ष 6 मार्च शाम 4 बजकर 48 मिनट से भद्रा काल (Bhadra Kaal) लग रहा है जो अगले दिन 7 मार्च सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा| पौराणिक मान्यतानुसार भद्रा काल के दौरान होलिका दहन नहीं किया जाता है| कहते हैं भद्रा में होलिका दहन करना अशुभ होता है और इससे घर की सुख-शांति व समृद्धि नष्ट हो सकती है |

होलिका दहन की पूजा विधि 

  • होलिका दहन पर पूजा (Holika Dahan Puja) करने के लिए हफ्ते पहले से ही लकड़ियां इकट्ठी कर ली जाती हैं. 
  • इसके पश्चात होलिका जलाने के लिए इन लकड़ियों को झुंड में बांधा जाता है. बांधने के लिए सफेद धागे का इस्तेमाल करते हैं. 
  • इसके बाद पूजा के शुभ मुहूर्त के दौरान होलिका पर जल, कुमकुम आदि छिड़के जाते हैं. 
  • होलिका जलाई जाती है और इसमें कंडे, गेंहू की तिल्लियां और फूल आदि अर्पित किए जाते हैं. 
  • भगवान विष्णु को याद किया जाता है और जलती होलिका के चारों ओर भक्त परिक्रमा करते हैं. 
  • मान्यतानुसार होलिका जलने के दौरान भक्त अपने आराध्य से सभी कष्टों की मुक्ति की प्रार्थना कर पूजा संपन्न करते हैं|

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. लाइव न्यू इंडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Back to top button