
Aaj Ka Rashifal: करियर और धन में क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: कल का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण है. मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक रहे धन और बिजनेस में बरतें सावधानियां।
Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 29 मार्च 2026 को धृति योग और शूल योग बन रहे हैं, जबकि राहु, केतु और चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा. इसके अलावा ग्रह चंद्र राशि गोचर भी करेंगे. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। चलिए अब जानते हैं 29 मार्च 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। सुबह से काम का दबाव रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आती दिखेगी। नौकरी करने वालों को किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। घर के माहौल में भी सुधार रहेगा। पैसों को लेकर राहत मिलने के संकेत हैं।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम में जल्दबाजी से बचें। ऑफिस में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। कारोबार करने वालों को छोटा लेकिन जरूरी लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की बात को गंभीरता से सुनना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी और कारोबार दोनों में कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं। किसी पुराने जानने वाले से संपर्क बन सकता है, जिससे आगे फायदा हो सकता है। परिवार में माहौल हल्का और सामान्य रहेगा। अगर किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो समय ठीक है।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भावुक रह सकता है। घर और परिवार की बातों में समय ज्यादा जा सकता है। ऑफिस में काम बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला आज टालना बेहतर रहेगा। शाम तक मन हल्का महसूस होगा।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी में आपकी मेहनत नोटिस की जा सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात सुन सकते हैं। कारोबार में भी फायदा होने के आसार हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार से दिन बेहतर हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज मेहनत का फायदा मिल सकता है। लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। परिवार में किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। कामकाज में स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस में किसी जरूरी जिम्मेदारी को पूरा करने का मौका मिल सकता है। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पैसों को लेकर राहत मिल सकती है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना होगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन व्यस्त रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कारोबार करने वालों को पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सलाह काम आ सकती है। शाम के समय थोड़ा आराम करने की जरूरत महसूस होगी।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिल सकता है। नया काम शुरू करने या किसी जरूरी फैसले के लिए दिन अच्छा माना जा सकता है। यात्रा का योग भी बन रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। ऑफिस में आपकी मेहनत का असर दिखेगा। कारोबार में लाभ हो सकता है। घर में सामान्य माहौल रहेगा। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी की बात हो सकती है। कारोबार में भी स्थिति बेहतर रहेगी। घर के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा रह सकता है। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। नौकरी और कारोबार दोनों में लाभ के संकेत हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। मन भी आज पहले से बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





