
Indore में गुस्से की खौफनाक वारदात, कार से कुचलकर इंजीनियर की हत्या…
Madhya Pradesh News: इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पेंटहाउस किराए पर देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में एक शख्स ने कार से महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान शंपा पाठक पांडे के रूप में हुई है, जो इन्फोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं।
हाल ही में परिवार के साथ हुई थीं शिफ्ट
जानकारी के मुताबिक, शंपा पाठक पांडे 13 मार्च को ही अपने पति और दो बच्चों के साथ नए फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं। परिवार अभी नए माहौल में ढल ही रहा था कि यह दर्दनाक हादसा हो गया।
किराए को लेकर हुआ विवाद
घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के एमआर-11 स्थित शिव वाटिका टाउनशिप की है। बताया जा रहा है कि पेंटहाउस को किराए पर देने को लेकर आरोपी पिता-पुत्र का सोसाइटी के रहवासियों से विवाद हो गया था। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने कार दौड़ा दी और महिला को टक्कर मार दी।
मौके पर हुई मौत
कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शंपा पाठक पांडे गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें…
Indore Fire News: इंदौर में EV चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शख्स और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
एक साथ पांच मौतों से दहला सागर… मां ने बेटियों को कुएं में फेंक खुद भी दी जान
सोसाइटी में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद शिव वाटिका टाउनशिप के निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि एक छोटे से विवाद ने इतनी बड़ी घटना का रूप ले लिया, जो बेहद चिंताजनक है।
इंदौर की यह घटना बताती है कि गुस्से में लिया गया एक गलत फैसला किस तरह किसी की जिंदगी छीन सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
यह भी पढ़ें…





