Hrithik Roshan ने सुजैन खान को दिए थे 400 करोड़? बहन फराह ने खोला राज

Hrithik Roshan: क्या ऋतिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन खान को 400 करोड़ रुपये की एलिमनी मिली थी? अब सुजैन की बहन फराह खान अली ने सालों पुराने इस दावे पर चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया है।

बॉलीवुड के सबसे चर्चित तलाकों में से एक, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) का अलग होना आज भी खबरों में बना रहता है। साल 2014 में हुए इस तलाक के बाद से ही एक अफवाह लगातार उड़ती रही कि सुजैन ने ऋतिक से 400 करोड़ रुपये की भारी-भरकम एलिमनी ली थी। अब सालों बाद सुजैन की बड़ी बहन और मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रखी है।

400 करोड़ की एलिमनी का सच

एक हालिया बातचीत में फराह खान अली ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। फराह ने कहा, “मैं एक बात पूरी तरह साफ कर देना चाहती हूं कि कभी भी 400 करोड़ रुपये की एलिमनी नहीं दी गई थी। जब मैं ऑनलाइन लोगों को यह कहते देखती हूं कि सुजैन को इतनी बड़ी रकम मिली और वे और अमीर हो गईं, तो मुझे बहुत बुरा लगता है। यह सरासर झूठ है।”

ये भी पढ़े-  Alpha: एडवांस बुकिंग में सुस्त पड़ी आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’, कहीं हो ना जाए बंटाधार

सुजैन ने क्यों साधे रखी चुप्पी?

फराह ने बताया कि जब यह अफवाह फैली थी, तब उन्होंने सुजैन से इसका सार्वजनिक रूप से खंडन करने को कहा था। लेकिन सुजैन का जवाब बेहद सीधा था। सुजैन ने कहा था, “फराह, मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं।” यही वजह थी कि सुजैन ने इस विवाद पर कभी कुछ नहीं बोला।

ये भी पढ़े-  Lock Upp 2: राम कपूर पर भड़कीं Kangana Ranaut!, एक्टर को सुनाई खरी खोटी

आज भी हैं अच्छे दोस्त

दिसंबर 2000 में शादी के बंधन में बंधे ऋतिक और सुजैन के दो बेटे (रेहान और रिदान) हैं। शादी के 14 साल बाद 2014 में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया था। फराह ने बताया कि भले ही दोनों का रिश्ता टूट गया, लेकिन दोनों परिवारों के बीच आज भी बहुत अच्छे और सम्मानजनक रिश्ते हैं। दोनों अक्सर अपने बच्चों के लिए साथ नजर आते हैं।

ये भी पढ़े-  Olympics से पहले Shah Rukh Khan का धमाका, अमेरिका में बनवाया क्रिकेट स्टेडियम

Back to top button