मनमोहन सिंह को शत् शत् नमन्, पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की:PM Modi

Ex. PM मनमोहन सिंह की जयंती आज

मनमोहन की नीति ने बदली भारत की तस्वीर:खरगे

Bharat Former PM Manmohan Singh’s birth anniversary today Delhi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की। आज पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह की जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने याद किया । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्होंने एक दूरदर्शी राजनेता बताया, जिनके अहम आर्थिक सुधारों ने भारत की तस्वीर बदल दी। गौरतलब है कि मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को गाह में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। वहीं, दो बार के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर, 2024 को हुआ।

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, ‘विनम्रता, ईमानदारी और समझदारी मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व की पहचान थी। उन्होंने शांत गरिमा और संवेदना के साथ नेतृत्व किया। खरगे ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘हम भारत के राष्ट्र-निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के असाधारण योगदान को गहरे सम्मान के साथ याद करते हैं। एक दूरदर्शी राजनेता के तौर पर, उनके अहम आर्थिक सुधारों ने भारत की विकास की दिशा बदल दी। नए मौके पैदा किए और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की। हम उस राजनेता को दिल से श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी ईमानदार जनसेवा, समावेशी विकास और बदलाव लाने वाले सुधारों की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Back to top button