अपर्णा यादव पर पति प्रतीक के गंभीर आरोप… इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा बवाल

Aparna Yadav Divorce News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और राजनीति में सक्रिय अपर्णा यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपर्णा यादव पर परिवार तोड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए और तलाक लेने की घोषणा कर दी। हालांकि, कुछ ही घंटों में इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया, जब अपर्णा यादव के करीबी सूत्रों ने दावा किया कि प्रतीक यादव का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ है और पोस्ट फर्जी है।

क्या लिखा था प्रतीक यादव की पोस्ट में?
सोमवार को इंस्टाग्राम पर किए गए एक पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव पर बेहद कड़े शब्दों में आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि उनकी पत्नी “स्वार्थी महिला” हैं, जिन्होंने उनका परिवार बर्बाद कर दिया। प्रतीक ने दावा किया कि वह गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस कठिन दौर में भी अपर्णा को उनकी कोई परवाह नहीं है। पोस्ट में उन्होंने “Never seen such a bad soul” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जल्द तलाक लेने की बात कही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prateek Yadav (@iamprateekyadav)


प्रतीक यादव ने यह भी कहा कि अपर्णा केवल प्रसिद्धि चाहती हैं और पारिवारिक रिश्तों को महत्व नहीं देतीं। हालांकि, इस पोस्ट के अलावा प्रतीक यादव की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक लिखित बयान या प्रेस के सामने प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अपर्णा यादव की ओर से क्या कहा गया?
इस विवादित पोस्ट पर अपर्णा यादव की ओर से फिलहाल कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी है और प्रतीक यादव का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, इस तरह का कोई वैवाहिक विवाद नहीं है और न ही तलाक को लेकर कोई आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prateek Yadav (@iamprateekyadav)


हाई-प्रोफाइल शादी से सियासी सफर तक
अपर्णा यादव और प्रतीक यादव ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। यह शादी बेहद हाई-प्रोफाइल मानी गई थी, जिसमें राजनीति, फिल्म और उद्योग जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं।

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में पढ़ाई करने वाली अपर्णा यादव ने शादी के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखा। वह समाजवादी पार्टी से जुड़ीं और 2017 विधानसभा चुनाव में लखनऊ की एक सीट से चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें…

सरकारी योजनाएं मदद नहीं, आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव हैं: सीएम योगी

बीजेपी में शामिल होना और मौजूदा भूमिका
साल 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। हालांकि बीजेपी ने उन्हें चुनाव में टिकट नहीं दिया। इसके बाद 2024 में उन्हें उत्तर प्रदेश महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसके बाद वे एक बार फिर राजनीतिक रूप से सक्रिय नजर आईं।

यह भी पढ़ें…

UP News: गोरखपुर में मनचले की गुंडागर्दी! छात्रा का पीछा कर…

राजनीति और निजी जीवन फिर आमने-सामने
प्रतीक यादव की कथित पोस्ट और उस पर आए स्पष्टीकरण ने न सिर्फ यादव परिवार बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। एक ओर जहां यह मामला निजी पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक हलकों में इसे अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतीक यादव की पोस्ट वास्तविक थी या अकाउंट हैक होने का दावा सही है। जब तक दोनों पक्षों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक यह मामला अटकलों और चर्चाओं का विषय बना रहेगा। लेकिन इतना तय है कि यादव परिवार से जुड़ा यह विवाद एक बार फिर निजी जीवन और राजनीति की सीमाओं पर सवाल खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़ें…

Noida: गहरे पानी में 2 घंटे तक जिंदगी के लिए लड़ा युवराज, 80 मिलकर भी नहीं बचा पाए

Back to top button