IAS और IDFC ने की 504 करोड़ की हेराफेरी:CBI

दिल्ली। हरियाणा के विभिन्न विभागों और संस्थाओं के 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंचकूला की विशेष अदालत में 19 आरोपियों के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल की। इनमें हरियाणा कैडर के छह आईएएस अधिकारी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के तीन अधिकारी, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का एक अधिकारी और हरियाणा सरकार के नौ अन्य अधिकारी शामिल हैं। जांच के दौरान सीबीआई करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य का सोना समेत अन्य साक्ष्य जब्त कर चुकी है। सरकारी धन को नियमों को दरकिनार कर कुछ बैंक शाखाओं में स्थानांतरित किया गया और कई खातों में घुमाने के बाद नकदी में बदला गया। सीबीआई ने दावा किया कि कुल 504 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई है।

Back to top button