
BJP 10 सीट जीते तो राजनीति छोड़ दूंगा…केजरीवाल का दिल्ली में चुनाव की चुनौती
Arvid Kejriwal: दिल्ली की अदालत से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में चुनाव कराने की खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा 10 सीटें भी जीत जाती है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
कोर्ट के फैसले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति मामले में केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया। इसके बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह पूरा मामला आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे कथित षड्यंत्र के पीछे प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाथ था। केजरीवाल ने कहा, “इन दोनों को देश से माफी मांगनी चाहिए। यह लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ था।”
चुनाव की खुली चुनौती
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा यदि खुद को मजबूत मानती है, तो दिल्ली में चुनाव कराकर देख ले। उन्होंने दावा किया कि जनता आम आदमी पार्टी के साथ है और भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा 10 सीटें भी जीत जाती है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। इस बयान के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें…
सेक्सवर्धक गोली बनी जानलेवा! होटल में गर्लफ्रेंड संग ठहरे शख्स की अचानक मौत
BJP पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
केजरीवाल ने कहा कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी के कई नेताओं को जेल में रखा गया, लेकिन अदालत ने सच्चाई सामने ला दी।
यह भी पढ़ें…
फूट-फूटकर रोये केजरीवाल, शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलने पर भावुक हुए AAP…
गरमाया राजनीतिक माहौल
केजरीवाल के इस बयान के बाद दिल्ली की राजनीति और गरम होने के आसार हैं। माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो सकता है।
अब इस पर भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान चुनावी रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है
यह भी पढ़ें…





