भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में घूमने की भी हैं कई जगहें

indore tourist places

मध्यप्रदेश का खूबसूरत शहर इंदौर लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है। यहां आपको खाने के कई विकल्प के साथ-साथ घूमने की भी कई जगहें मिल जाएंगी।

यहां पर खूबसूरत बाजारों से लेकर स्ट्रीट फूड स्टाल, मंदिर, वॉटरफॉल और वाइल्ड लाइफ सैन्चुरी हैं।

अगर आप नए साल पर आने वाले वीकेंड पर इंदौर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां आसपास की जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इंदौर के करीब ओंकारेश्वर, तिंचा वॉटरफॉल, जहज महल, नर्मदा घाट जैसी पर्यटन स्थलों को घूम सकते हैं।

जानते हैं यहां आसपास घूमने की जगहों के बारे में-

रालामंडल वाइल्डलाइफ सैन्चुरी

अगर आपको वाइल्डलाइफ में इंटरेस्ट है तो ये जगह आपके लिए है। यहां पर प्रकृति लवर्स भी एंजॉय कर सकते हैं। यहां हिरण, खरगोश, सांभर और दुर्लभ पक्षी देखने को मिलेंगें।

ओंकारेश्वर

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर इंदौर से करीब 60 किलोमीटर दूर है। हरे-भरे घास के मैदान और प्राकृतिक खूबसूरती को एंजॉय करने के लिए ये बेहतरीन जगह है। यहां आने वाले श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के बाद कुछ समय शांति में बिताना पसंद करते हैं।

पातालपानी वाटरफॉल

इंदौर से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर पातालपानी वाटरफॉल्स है, जो बेहद खूबसूरत है। पर्यटकों के लिए ये फेमस पिकनिक स्पॉट है। 300 फीट ऊंचा ये वाटरफॉल इंदौर-खंडवा रोड पर है। शहर का ये पॉपुलर ट्रेकिंग स्पॉट भी है।

वेधशाला

ये जगह उज्जैन में है। इंदौर से उज्जैन काफी पास है। राजा जयसिंह ने 1725 में वेधशाला का निर्माण किया था। इसे जंतर मंतर के नाम से भी जाना जाता है। इसे भारत की पहली वैज्ञानिक वेधशाला माना जाता है।

जहज महल

अगर आप आर्किटेक्चर में इंटरेस्ट है तो जहज महल का रुख जरूर करें। ये इंदौर से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर है।

Back to top button