जनता की शिकायतों पर तुरंत एक्शन, विधायक योगेश शुक्ला ने अधिकारियों से की बात…

बक्शी का तालाब क्षेत्र के लोगों ने सड़क, जल निकासी, बिजली और विकास कार्यों की समस्याएं बताईं, विधायक ने अधिकारियों से बात कर जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश।

Lucknow: बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों ने बुधवार को विधायक योगेश शुक्ला के लालबाग स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर जल्द समाधान के निर्देश दिए।

सड़क, जल निकासी और बिजली से जुड़ी समस्याएं उठीं
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, जल निकासी, बिजली और विकास कार्यों से जुड़े कई मुद्दे विधायक योगेश शुक्ला के सामने रखे। लोगों ने स्थानीय स्तर पर आ रही परेशानियों से विधायक को अवगत कराया और संबंधित विभागों से कार्रवाई की मांग की।

विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और शिकायतों पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें…

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर IPMS लखनऊ में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

‘जनता सबसे ऊपर’, विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि जनता सबसे ऊपर है और लोगों की सेवा ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि लोगों को समय पर राहत मिले और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

यह भी पढ़ें…

गोंडा DM को हाईकोर्ट में पेश होने का आदेश, वेतन से वसूला जाएगा हर्जाना

जल्द समाधान की उम्मीद
विधायक की ओर से मौके पर ही अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। जनसुनवाई के दौरान विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के सामने उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

इतनी फोर्स बुलाउंगा, ठंडा कर दूंगा… यूनिवर्सिटी के बच्चों को धमका रहे गोरखपुर के दारोगा

Back to top button