OMG! कुत्ते रह गए देखते, लड़ाई में महिला ने दूसरी महिला को काट खाया

प्रतीकात्मक तस्वीर

बर्लिन। जर्मनी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसमें दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई में एक ने दूसरे को काट लिया। खास बात यह है कि ये लड़ाई कुत्तों को लेकर ही हुई थी।

इस लड़ाई के बीच एक महिला ने दूसरी महिला को काट ही लिया। मतलब काटने का जो काम कुत्तों का है, वो काम एक महिला ने ही दूसरी महिला के साथ किया।

खबरों के मुताबिक, मामला पूर्वी जर्मनी के राज्य थुरिंगिया का है। यहां दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया था। यह झगड़ा कुत्तों को लेकर ही गुआ था।

27 साल की एक महिला ने 51 साल की अपनी पड़ोसी महिला को पालतू कुत्ते को मारते हुए देख लिया था। इसके बाद ही 27 वर्षीय महिला गुस्से में आगबबूला हो गई।

वो महिला से लड़ने लगी। पहले तो दोनों के बीच काफी बहस हुई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी।

पुलिस के मुताबिक, 57 वर्षीय महिला जमीन पर गिर गई और उसने 27 साल की महिला को दांत से काट लिया। बुजुर्ग महिला ने इतनी जोर से दांतों से काटा कि छोटी महिला की जांघों पर काफी गहरा जख्म हो गया।

27 साल की महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जब दोनों महिलाओं के बीच लड़ाई हो रही थी, तो कुत्ते वहां खड़े होकर उन दोनों की लड़ाई देख रहे थे।

दोनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दांत से काटने वाली महिला के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ केस चलाने का आदेश दिया गया है।

Back to top button