ओरल सेक्स में कितना सुरक्षित है फ्लेवर्ड कंडोम? जानिए यहाँ

शादी से पहले सेक्स को अब प्रायः बुरी नजर से नहीं देखा जाता। मेट्रो सिटी में सेक्स को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए बाकायदा प्लानिंग की जाती है।

इन्ही सब को देखते हुए कंडोम कंपनियां भी नए तरीके ईजाद कर रही हैं। सेक्स जीवन में कुछ नया रोमांच लाने के लिए कंपनियों ने फ्लेवर्ड कंडोम बाजार में उतारे हैं।

युवाओं में इसका क्रेज सबसे ज्यादा है। आज बाजार में फ्लेवर्ड कंडोम उपलब्ध हैं। हालांकि इनका इस्तेमाल करने से पहले आपको इन कंडोम्स के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है।

ओरल सेक्स में कितना सुरक्षित है फ्लेवर्ड कंडोम

दरअसल सेक्स में फोर प्ले में ओरल सेक्स का प्रचलन बढ़ा है, इस दौरान प्लेन कंडोम की गंध को दूर करने के लिए फ्लेवर्ड कंडोम को बाजार में उतारा गया है। फ्लेवर युक्त कंडोम ओरल सेक्स के समय जबरदस्त मजा देते हैं।

इस पर कंडोम में मैचिंग कलर का उपयोग किया जाता है, जैसे पान वाले फ्लेवर के लिए ग्रीन कलर तो स्ट्रॉबेरी फ्लेवर के लिए डार्क रेड कलर का इस्तेमाल किया जाता है।

कंडोम बनाने वाली कंपनियां इसके निर्माण में एहतियात बरतने का दावा करती हैं ताकि यह कंफर्म किया जा सके कि उनके कंडोम ओरल सेक्स में भी उपयोग के लिए सुरक्षित हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है।

कलर्स का उपयोग करने के लिए इसमें कैमिकल का यूज को करना ही पड़ता है और ये कैमिकल शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

फ्लेवर्ड कंडोम लगाने से वैसे तो पुरुषों को समस्या नहीं होती है लेकिन ओरल या इंटरकोर्स की वजह से महिलाओं को उनके प्राइवेट पार्ट में खुजली, जलन, सूजन या फिर ओरल सेक्स के बाद गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती है।

Back to top button