MLC चुनाव: अधिकतर सीटों पर भाजपा का परचम, आजमगढ़ से निर्दलीय की जीत

bjp flag

लखनऊ। उप्र विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 सीटों की आज हो रही मतगणना में अधिकतर सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी या तो आगे चल रहे हैं या जीत दर्ज कर चुके हैं।

मतगणना के प्रथम चक्र में सीतापुर से भाजपा के पवन सिंह चौहान, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, प्रयागराज से केपी श्रीवास्तव, फर्रूखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी, प्रतापगढ़ से हरिप्रताप सिंह, सहारनपुर से वंदना वर्मा तथा फतेहपुर से अविनाश सिंह आगे चल रहे हैं।

लखनऊ-उन्नाव सीट पर भाजपा के रामचंद्र प्रधान ने जीत दर्ज की है। रामचंद्र प्रधान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी निर्वतमान एमएलसी सुनील सिंह यादव ‘साजन’ को हराया है। रामचंद्र प्रधान को 3488 वोट मिले जबकि सुनील सिंह यादव साजन को 400 वोट मिले हैं। 88 वोट अवैध घोषित हो गए।

jagran
भाजपा के रामचंद्र प्रधान

बहराइच-श्रावस्ती के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा त्रिपाठी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी ने 3188 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें 3369 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमर यादव मात्र 225 मत प्राप्त कर सके।

jagran
भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा त्रिपाठी

जौनपुर से भाजपा के प्रत्याशी निर्वतमान एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने जीत दर्ज की है। प्रिंसू ने सपा प्रत्याशी को 2357 मतों से शिकस्त दी। हालांकि अभी जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से अंतिम घोषणा नहीं की गई है।

कुल 3961 मतों में भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू को 3129 मत तथा सपा प्रत्याशी डा. मनोज यादव को 772 मत मिले। 51 मत अवैध घोषित किए गए।

jagran
भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू

वहीँ आजमगढ़-मऊ सीट से भाजपा से निष्कासित पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह के पुत्र निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशू ने जीत दर्ज की है। रिशू 4076 मत पाकर विजयी हुए। यहां भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अरुणकांत यादव को 1262 और सपा के राकेश कुमार यादव को 356 मत मिले हैं।

UP MLC Election Results 2022 LIVE:विधान परिषद चुनाव
निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशू

वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट से जेल में बंद बृजेश सिंह की पत्‍नी अन्‍नपूर्णा सिंह चुनाव जीत गई हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी उम्‍मीदवार सुदामा पटेल तीसरे नंबर पर रहे। दूसरे स्थान पर सपा के उमेश पटेल रहे। सुदामा पटेल ने भितरघात का आरोप लगाया है।

Back to top button