कोरोना से मौतों ने ध्वस्त किया सभी रिकॉर्ड, सिर्फ एक दिन में 6148 की गई जान; जानें वजह

कोरोना से मौतों ने तोड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। कोरोना के दैनिक मामलों की रफ्तार भले ही बीते तीन दिनों से थमी हुई है, लेकिन मौतों के आंकड़े ने दहशत पैदा कर दी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के चलते 6148 लोगों जान गंवाई है। यह आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है।

हालांकि कोरोना से एक दिन में मौतों का यह आंकड़ा इसलिए बढ़ा है क्योंकि बिहार ने अपना डेटा रिवाइज किया है।

बिहार में कोरोना से मौतों के 3900 पुराने मामलों को भी बीते एक दिन में हुई मौतों में जोड़ दिया गया है। इसके चलते यह आंकड़ा काफी बड़ा दिख रहा है। यदि बिहार के 3,900 केसों को हटा दें तो पिछले एक दिन में 2248 लोगों की मौत हुई है।

दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,052 नए केस मिले हैं। जबकि 1,51,367 लोगों ने कोरोना को मात दी है। नए केस के मुकाबले रिकवरी रेट डेढ़ गुना है।

देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या में भी तेजी से कमी आ रही है। भारत में फिलहाल अब एक्टिव केसों की संख्या 12 लाख से भी कम होते हुए 11,67,952 ही रह गई है। 60 दिन बाद एक्टिव केसों की संख्या में इतनी कमी आई है।

लगातार 28 दिन से नए केसों के मुकाबले ज्यादा रिकवर

पिछले 24 घंटों में ही एक्टिव केसों की संख्या में 63,463 की कमी आई है। ऐसा लगातार तीसरे दिन है, जब नए केसों की संख्या 1 लाख से कम दर्ज की गई है।

कोरोना से अब तक 2,76,55,493 लोग रिकवर हो चुके हैं। रिकवरी रेट भी बढ़कर 94.77% पर पहुंच गया है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी अब कम होकर 5.43% ही रह गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट अब 5 फीसदी से भी कम होते हुए 4.69 फीसदी पर ठहर गया है।

Back to top button