ब्राह्मण और द्विज की रक्षा करने स्वयं अवतरित होते हैं ईश्वर: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ए.के.शर्मा

ak sharma in ghaziabad

ग़ाज़ियाबाद (उप्र)। भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ए.के.शर्मा का दो दिवसीय ग़ाज़ियाबाद भ्रमण आज संपन्न हुआ। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन आज एमएलसी ए.के.शर्मा ने राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले ब्राह्मण-त्यागी-भूमिहार महाकुंभ को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि ब्राह्मण और द्विज की रक्षा करने स्वयं ईश्वर अवतरित हो जाते हैं। रामचरित मानस की चौपाई का दृष्टांत देते हुए ए.के.शर्मा ने कहा -“गो, द्विज, धेनु, देव हितकारी, कृपा सिंधु मानस तनु धारी”।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ए.के.शर्मा

इस विशाल सभा एवं महाकुंभ में विभिन्न ज़िलों से आए हुए ब्राह्मणों एवं गुरुजनों ने ए.के.शर्मा को आशीर्वाद देते हुए उन्हें अपना संरक्षक घोषित किया। अपनी प्रतिक्रिया में ए.के.शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों के चरणों में स्थान मिले और बना रहे यही उनकी प्रार्थना है।

ब्राह्मण-त्यागी-भूमिहार महाकुंभ में शामिल होने से पहले ए.के.शर्मा देवभाषा संस्कृत पढ़ाने वाले महर्षि वेदव्यास वेद विद्यापीठ, शास्त्रीनगर में आचार्य तथा विद्यार्थियों से मुलाक़ात किया। इस मुलाकात में संस्कृत के अध्ययन को बढ़ावा देने के बारे में विशेष रूप से चर्चा हुई।

ब्राह्मण-त्यागी-भूमिहार महाकुंभ में समूचे उप्र ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में आए ब्राह्मण वर्ग के लोगों द्वारा भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ए.के.शर्मा को असीम प्रेम एवं सम्मान मिला। समारोह में ब्राह्मण अग्रणियों एवं संगठनों के नेतृत्व के अलावा महिलाओं ने भी अग्रणी भूमिका निभाई।

समारोह में मुख्य रूप राष्ट्रीय ब्राह्मण जागरूक महासंघ के अध्यक्ष आरडी शर्मा, महापौर श्रीमती आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय,  पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, सच्चिदानंद शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता गण तथा त्यागी समाज से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आज के भ्रमण के दूसरे चरण में ए.के.शर्मा शहर की एक मलिन बस्ती में भी गए। वहाँ अनुसूचित जाति एवं ओबीसी सहित समाज के कमजोर वर्ग के लोगों से मुलाक़ात कर उनके विकास की सम्भावनाओं पर चर्चा की।

Back to top button