जीवनशैली में थोड़ा बदलाव कर आप रह सकते हैं हेल्दी व फिट, जानें कैसे

कहते हैं health is wealth, और सही भी है क्योंकि आज की दुनिया में जहां विभिन्न रोग और विकार तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए समय, एनर्जी और धैर्य की जरूरत होती है।
अगर आप अपनी जीवनशैली में थोड़ा बदलाव को अपनाते हैं तो आप हमेशा हेल्दी व फिट रह सकते हैं। हालांकि एक दिन में आपको कोई फर्क नहीं दिखेगा, लेकिन अगर आप इसे हर दिन फॉलो करते हैं तो यकीनन आपको इसका फायदा मिलेगा।
ऐसे में आज हम बता रहे हैं कुछ हेल्दी आदतों के बारे में-
स्मोकिंग को छोड़ें

अगर आप अपनी फिटनेस चाहते हैं तो आपको अपनी स्मोकिंग की आदत (यदि है तो) को छोड़ना होगा। इसके लिए आप कई दूसरी चीजों को अपना सकते हैं।
रंगीन सब्जियों को करें खाने में शामिल

अपने खाने में रंगीन सब्जियों को शामिल करें। ये हेल्थ को अच्छा करने के साथ ही आपकी इम्यूनिटी को भी स्ट्रॉन्ग रखता है।
फल, सब्जियां, मेवा और ओमेगा फैट एक संतुलित आहार के कुछ जरूरी तत्व हैं। ऐसा खाना खाने से आपको उम्र बढ़ने के संकेतों से लड़ने में भी मदद मिलेगी।
दौड़ पर जाएं
अगर आप आलसी हैं और इसी के साथ अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो आप सुबह या फिर शाम के समय में दौड़ पर जाएं।
सिर्फ 15 मिनट दौड़ने या जॉगिंग करने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
दौड़ना एक ऐसा व्यायाम है जिसे आपको अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, खासकर अगर आप स्वस्थ हृदय चाहते हैं।