IND vs AFG: ईशान किशन की वापसी और इस घातक गेंदबाज का डेब्यू! रोहित शर्मा पर नजरें

IND vs AFG 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच आज धर्मशाला में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से होगा

IND vs AFG 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 जून) धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। नियमित कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया इस सीरीज में जीत के इरादे से उतरेगी, लेकिन मैच से पहले ही भारतीय खेमे को दो बड़े झटके लगे हैं।

कोहली और पंड्या बाहर

सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल (Injury) होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर तेज गेंदबाजों को भी इस सीरीज में आराम दिया गया है।

रोहित और शुभमन संभालेंगे कमान

धर्मशाला की तेज और उछाल भरी पिच पर अनुभवी रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल भारतीय पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। वनडे क्रिकेट में यह जोड़ी भारत की सबसे भरोसेमंद ओपनिंग जोड़ियों में से एक है। रोहित शर्मा अपने आक्रामक अंदाज से टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।

नंबर-3 पर ईशान किशन की वापसी तय!

विराट कोहली की अनुपस्थिति में सबसे बड़ा सवाल नंबर-3 की पोजीशन को लेकर था।  बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ईशान किशन पहले भी इस नंबर पर शानदार खेल दिखा चुके हैं। वह न सिर्फ रन गति को बनाए रखने में माहिर हैं, बल्कि टॉप ऑर्डर में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन (Left-Right Combination) का संतुलन भी प्रदान करते हैं।

नंबर-4 पर उप-कप्तान श्रेयस अय्यर का खेलना तय है, जो स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वहीं, अनुभवी केएल राहुल नंबर-5 पर विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे।

नीतीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव का दिखेगा जलवा!

हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति का सीधा फायदा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है। आईपीएल (IPL) में अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले नीतीश को नंबर-6 पर मौका मिलना लगभग तय है।

गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे और उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा देंगे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा युवा सनसनी प्रिंस यादव को लेकर है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी रफ्तार से कहर बरपाने वाले प्रिंस यादव आज धर्मशाला में अपना इंटरनेशनल ओडीआई डेब्यू (ODI Debut) कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- IND vs IRE: भारत के आयरलैंड दौरे पर खतरे के बादल, बेलफास्ट के बवाल ने BCCI को दी टेंशन

भारत की संभावित प्लेइंग-11 (Predicted Playing XI):

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव (डेन्यू), प्रसिद्ध कृष्णा।

Back to top button