
IND vs ENG: रोहित-कोहली और बुमराह की वापसी, इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत
IND vs ENG ODI Series: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-4 से हार के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए तैयार है। टी20 टीम के 8 खिलाड़ी इस 15 सदस्यीय वनडे टीम का भी हिस्सा हैं।
IND vs ENG ODI Series 2026: इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से क्लीन स्वीप का सामना करने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम वनडे फॉर्मेट में अपनी साख बचाने उतरेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार, 14 जुलाई से होने जा रहा है। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर दिग्गजों की वापसी हो रही है, जिससे टीम को काफी मजबूती मिलेगी।
हालांकि, चयनकर्ताओं द्वारा घोषित 15 सदस्यीय वनडे स्क्वॉड पर नजर डालें तो इसमें 8 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टी20 सीरीज की शर्मनाक हार का हिस्सा थे। यानी टीम के आधे से ज्यादा खिलाड़ी उस टी20 हार के दबाव से उबरकर वनडे में वापसी करने की कोशिश करेंगे।
टी20 में कैसा रहा था इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन?
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ले से कमाल दिखाने वाले श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज में उप-कप्तान के रूप में उतरेंगे। टी20 सीरीज में अय्यर ने 5 पारियों में 54.50 की औसत से सबसे ज्यादा 218 रन कूटे थे। वहीं, ईशान किशन ने सीरीज में एक अर्धशतक के साथ 122 रन बनाए।
ऑलराउंडर शिवम दुबे ने टी20 सीरीज में 85 रन बनाने के साथ-साथ 2 विकेट भी चटकाए, जबकि अक्षर पटेल ने गेंद से 2 विकेट लिए लेकिन बल्ले से सिर्फ 19 रन ही बना सके।
गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो अर्शदीप सिंह 4 विकेट लेकर सबसे कामयाब भारतीय गेंदबाज रहे। चोटिल हर्षित राणा की जगह टीम में आए प्रिंस यादव ने भी टी20 में 2 विकेट झटके थे। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप रहा, जबकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को पूरी सीरीज में सिर्फ एक मैच में हाथ आजमाने का मौका मिला।
ये भी पढ़े- BCCI ने किया ऐलान… नेपाल में पहली बार T20 सीरीज खेलेगी इंडिया A टीम
IND vs ENG ODI Schedule 2026 (भारतीय समयानुसार):
-
14 जुलाई (पहला वनडे): बर्मिंघम, दोपहर 3:30 बजे
-
16 जुलाई (दूसरा वनडे): कार्डिफ़, शाम 5:30 बजे
-
19 जुलाई (तीसरा वनडे): लॉर्ड्स, दोपहर 3:30 बजे
भारत की वनडे की टीम
Team India ODI Squad: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।
ये भी पढ़े- Wimbledon 2026: तेंदुलकर फैमिली संग दिखे शुभमन गिल? फैंस बोले- ‘रिश्ता पक्का …’





