IAF Aircraft Crash: असम के जोरहाट में बड़ा हादसा, Indian Airforce का एयरक्राफ्ट क्रैश

IAF Aircraft Crash: हादसे के बाद एयरफोर्स और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. राहत कार्य जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

IAF Aircraft Crash: असम में जोरहाट के रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान क्रैश हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया।यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है।

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब AN-32 विमान जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था. लैंडिंग के दौरान अचानक विमान हादसे का शिकार हो गया.

पायलट की मौत की आशंका

AN-32 भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और अन्य जरूरी सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है. यह विमान दुर्गम इलाकों में भी संचालन के लिए जाना जाता है.शुरुआती रिपोर्टों में आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में पायलट की जान जा सकती है. हालांकि भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक हताहत की पुष्टि नहीं की गई है.

हादसे के बाद एयरफोर्स और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. राहत कार्य जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. वायुसेना ने कहा है कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Back to top button