UP Violence: बरेली में इंटरनेट बहाली के बाद जनजीवन सामान्य, पुलिसबल तैनात

Bareilly Violence News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इंटरनेट सेवाओं की बहाली के बाद माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। इंटरनेट सेवाएं शुरू होने के बाद लोग एक बार फिर मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का उपयोग करते नजर आए।

Bareilly Violence News: उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘आई लव मुहम्मद’ अभियान से जुड़े विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसक झड़पों को लेकर मौलाना तौक़ीर रज़ा के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है. बरेली नगर निगम ने मौलाना तौक़ीर रज़ा की संस्था इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के दफ़्तर को सील कर दिया है. बरेली में सोमवार देर रात इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई. पुलिस ने अभी तक 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई है.पुलिस हिंसा मामले की जांच गहनता से की जा रही है.

बरेली हिंसा का अब खुलेगा राज

बरेली पुलिस तौकीर रजा खान के नजदीकी डॉक्टर नफीस की तलाश कर रही थी. नफीस पर भी बरेली उपद्रव में शामिल होने के आरोप हैं, जिसके बाद कई टीमें उसकी तलाश कर रही थीं. डॉक्टर नफीस तौकीर रजा की पार्टी का प्रवक्ता भी बताया जाता है और शुक्रवार को जुम्मे की नमाज से पहले वो भी सक्रिय था. अब तक बरेली पुलिस तौकीर रजा के करीबी नदीम को भी गिरफ्तार कर चुकी है. नफीस और नदीम तौकीर रजा खान के बहुत नजदीकी हैं.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि मौलाना तौकीर को शरण देने वाले आरिफ और उसके भाई के घर पर बीडीए की कार्रवाई तय है. फाइक इंक्लेब में मौलाना तौकीर को शरण दी गई थी. मौलाना तौकीर को फाइक इंक्लेब से गिरफ्तार किया था. आरिफ के एक होटल और दो बारात घर पहले ही बीडीए सील कर चुकी है. आज आरिफ और फरहत के घर पर बीडीए की कार्रवाई हो सकती है .

 

Back to top button