
समुद्र में Indian Coast Guard का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; 2 पायलट समेत 3 लोग लापता
Indian Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के एक हेलीकॉप्टर की समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार 4 क्रू मेंबर्स में से 1 को बचा लिया गया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) के एक हेलीकॉप्टर को पोरबंदर तट के पास अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त (helicopter crash) हो गया। विमान का मलबा मिल गया है। हेलीकॉप्टर में 4 क्रू मेंबर सवार थे जिसमें से एक चालक दल को बचा लिया गया है और शेष तीन चालक दल की तलाश जारी है। इसके दो पायलट भी लापता हैं। हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे, जिसमें से एक शख्स को बचा लिया गया है। अरब सागर में हेलीकॉप्टर का मलबा भी मिला है। जिस शख्स को बचाया गया है, वो भी गोताखोर है और उसकी हालत स्थिर है।
कैसे हुआ हादसा?
इंडियान कोस्ट गार्ड ने ट्वीट कर के जानकारी दी है कि यह घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर निकासी के लिए जहाज के पास आ रहा था। आपातकालीन लैंडिंग करने वाले हेलीकॉप्टर के चालक दल के एक सदस्य को खोज लिया गया है। वहीं, 3 अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है। इंडियान कोस्ट गार्ड ने बचाव अभियान के लिए 04 जहाज और 02 विमान तैनात किए हैं। 3 क्रू मेंबर की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
On 02 Sep 2024, @IndiaCoastGuard ALH helicopter was launched at 2300 hrs to evacuate an injured crew member from the Motor Tanker Hari Leela off #Porbandar, #Gujarat. The helicopter had to make an emergency hard landing and ditched into sea. One crew member recovered, search for…
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) September 3, 2024
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के इस उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने गुजरात में हाल ही में आई तूफानी बारिश के दौरान 67 लोगों की जान बचाई थी। हेलीकॉप्टर हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल चालक दल को भारतीय ध्वज वाले मोटर टैंकर हरि लीला पर चिकित्सा निकासी के लिए पोरबंदर से लगभग 45 किलोमीटर दूर समुद्र में उतारा गया।





