समुद्र में Indian Navy का जलवा कायम, ऑपरेशन संकल्‍प’ के जरिये समुद्री लुटेरों के मंसूबों पर फिरा पानी

इंडियन नेवी समुद्री मार्ग को सुरक्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. ऐसा ही मामला एक बार फिर से सामने आया है.भारतीय नौसेना अरब सागर, अदन की खाड़ी और हिन्‍द महासागर क्षेत्र में ऑपरेशन संकल्‍प चलाकर समुद्री लुटेरों से भारतीयों के साथ ही अन्‍य देशों के पोत को बचाया है.

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

Indian Navy Pakistani Rescue: एक और समुद्री डकैती को फेल करते हुए भारतीय नेवी ने समुद्र में अपला जलवा बरकरार रखा है। हूतियों के हमले के बीच सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने मालवाहक जहाजों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर हमले तेज कर दिए हैं। ताजा घटना में शुक्रवार को भारतीय नौसेना ने ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज अल कामबार 786 और उसके 23 पाकिस्‍तानी चालक दल को अरब सागर में बचाया है। नेवी ने बताया कि 9 हथियारबंद लुटेरों ने सोकोत्रा के पास इस ईरानी जहाज पर कब्‍जा कर लिया था। करीब 12 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद भारतीय नौसेना ने इन लुटेरों को आत्‍मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया। इस रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन को भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमेधा ने अंजाम दिया और इसमें गाइडेड मिसाइल फ्रीगेट आईएनएस त्रिशूल ने उसकी मदद की। भारत के अरब सागर में इस लगातार चलाए जा रहे ऐक्‍शन से चीन और पाकिस्‍तान दोनों ही टेंशन में हैं।

नौसेना के प्रवक्ता की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमें मछली पकड़ने वाले पोत की गहन जांच कर रही हैं ताकि मछली पकड़ने के काम को फिर से शुरू करने के लिए उसे सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया जा सके। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार देर शाम कहा था कि वह अगवा किए गए मछली पकड़ने वाले पोत को बचाने के लिए एक अभियान में लगी है जिस पर कथित तौर पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू और उसके चालक दल सवार हो गए हैं।

नौसेना ने कहा कि जहाज को बृहस्पतिवार को रोक लिया गया। इसमें कहा गया, ‘‘आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में आईएनएस त्रिशूल भी इसमें शामिल हो गया…।’’ घटना के समय मछली पकड़ने वाला पोत सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील (एनएम) दक्षिण पश्चिम में था और ‘‘बताया गया है कि सशस्त्र समुद्री लुटेरे उस पर सवार थे।’’

भारतीय नौसेना के अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने पिछले शनिवार को कहा था कि हिंद महासागर को और अधिक सुरक्षित क्षेत्र बनाने के लिए नौसेना बल ‘सकारात्मक कार्रवाई’ करेगा। इसी के साथ उन्होंने नौसेना द्वारा गत 100 दिनों में समुद्री लुटेरों के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी उल्लेख किया। हाल ही में सोमालिया तट के पास एक अभियान में पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर युद्धपोत आईएनएस कोलकाता शनिवार सुबह मुंबई पहुंचा। उसने कहा कि यहां लाने के बाद इन समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत की गई, जिसके तहत भारतीय नौसेना के जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र से गुजरने वाले नाविकों और मालवाहक पोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Back to top button