Indigo flight: हवा में अटकी इंडिगो के यात्रियों की जान, Low फ्यूल में करा दी लैंडिंग..

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम के चलते बड़ी मुसीबत में फंस गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले इस विमान में बस 2 मिनट का ईंधन बचा था और इस वजह से इसमें सवार लोगों की जान हलक में अटक गई थी।

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

Indigo flight: शनिवार को अयोध्या से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट खतरे में फंस गई। दरअसल, खराब मसौम के कारण इंडिगो का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। लेकिन सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह रही कि विमान में केवल दो मिनट का ही फ्यूल बचा था। इस भयावह अनुभव की जानकारी एक यात्री ने सोशल मीडिया पर दी।

अयोध्या से दिल्ली जा रही फ्लाइट की लैंडिंग हुई फेल
अयोध्या से दिल्ली आ रही यात्रियों से भरी इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट नंबर 6E 2702 दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या से रवाना हुई और शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर इस उड़ान को दिल्ली में लैंड होना था। लेकिन फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले इस विमान में बस 2 मिनट का ईंधन बचा था और इस वजह इसमें सवार लोगों की जान मुसीबत मे पड़ गई। फ्लाइट के पायलट ने शाम को 4:15 यह जानकारी पहले दे दी थी की दिल्ली हवाईअड्डे पर मौसम खराब होने की वजह से लैंडिंग मे देरी होगी।

क्या है पूरी घटना?
यात्री ने बताया कि जहाज को दिल्ली एअरपोर्ट पर उतारने का प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद प्लेन को चंडीगढ़ की ओर घुमा दिया गया। इस घटना के बाद इंडिगो पर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के उल्लंघन का आरोप लग रहा है।

इस प्लेन में सवार डिप्टी कमिश्नर (क्राइम) पुलिस सतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इस घटना को शेयर करते हुए बताय कि इंडिगो की ये फ्लाइट 13 अप्रैल की शाम 3.25 बजे अयोध्या से रवाना होने वाली थी और शाम 4.30 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी. हालांकि, उतरने से लगभग 15 मिनट पहले पायलट ने ऐलान किया कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को वहां लैंड नहीं किया जाएगा। कुछ वक्त तक प्लेन दिल्ली के ऊपर में चक्कर काटता रहा। प्लेन ने इस दौरान दो बार लैंड करने की कोशिश की, लेकिन दोनों बार असफल रहा।

विमान में बचा था बस 2 मिनट का ईंधन
उस यात्री ने आगे कहा, ‘उस समय तक बहुत सारे यात्री और चालक दल के एक कर्मचारी ने घबराहट के कारण उल्टी करना शुरू कर दिया था.’ उन्होंने बताया कि लैंडिंग के बाद यात्रियों को चालक दल के जरिये पता चला कि उस फ्लाइट में बस 2 मिनट का ईंधन बचा था.

यात्री ने लिखा, ‘लैंडिंग के बाद हमें क्रू स्टाफ से पता चला कि केवल 1 या 2 मिनट का ईंधन बचा था. यात्रियों के लिए यह कितनी कठिन परीक्षा थी @DGCA @MoCA_GoI कृपया पूछें कि क्या सभी एसओपी का पालन किया गया था या क्या यह बाल-बाल बचने का मामला था?’

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार शाम को भारी बारिश हुई, जिससे कुछ उड़ान संचालन प्रभावित हुआ. इस खराब मौसम के कारण दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर शनिवार को दोपहर 3:00 से 6:30 बजे के बीच 22 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा. दिल्ली आने वाली 22 उड़ानों में से नौ को जयपुर, आठ को लखनऊ, दो को चंडीगढ़ और एक-एक को अमृतसर, अहमदाबाद और वाराणसी के लिए डायवर्ट किया गया.

Back to top button