इंदौर ‘हनीमून मर्डर’ केस: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत मंजूर

इंदौर हनीमून मर्डर केस:इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

इंदौर हनीमून मर्डर केस : मामले में बड़ा अपडेट

इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जमानत मंजूर कर ली गई है, हालांकि इसका विस्तृत आदेश अभी जारी नहीं हुआ है। इस मामले में फिलहाल सिर्फ सोनम ने ही जमानत याचिका दायर की थी, जबकि अन्य आरोपियों की ओर से अब तक कोई आवेदन नहीं किया गया है।

 कोर्ट में क्या दलील दी गई?

जमानत याचिका East Khasi Hills District and Sessions Court के लीगल एड सेल के माध्यम से दाखिल की गई। बचाव पक्ष ने कोर्ट में तर्क दिया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। साथ ही, सोनम ने जांच के दौरान पूरा सहयोग किया है और आगे भी सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

यह भी कहा गया कि वह पिछले लगभग 10 महीनों से जेल में बंद हैं, ऐसे में उन्हें जमानत से वंचित रखना उचित नहीं होगा।

 रिहाई की तैयारी

सूत्रों के अनुसार सोनम के पिता और चचेरे भाई जमानत बांड भरने के लिए शिलांग पहुंच चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें आज शाम तक जेल से रिहा किया जा सकता है।

आगे क्या होगा?

जमानत मिलने का मतलब यह नहीं है कि आरोपी को क्लीन चिट मिल गई है। अब भी केस की सुनवाई जारी रहेगी और कोर्ट में सबूतों व गवाहों के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़े :

https://livenewindia.com/raja-sonam-case-live-updates-indore-missing-couple-today-all-latest-news/

Back to top button