IPL 2023: सूर्या की तूफानी पारी, MI पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर पहुंची
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सूर्या की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस की किस्मत पलट गयी है | उनकी पारी की बदौलत MI पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर पहुंच गई।

शुक्रवार को 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) को 27 रन से हरा दिया। प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने अपने IPL करियर का पहला शतक लगाया। मुंबई से हार के बाद टेबल टॉपर गुजरात के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया।
टूर्नामेंट में शनिवार को 2 मुकाबले खेले जाएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच पहला मैच होगा, वहीं दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दूसरा मुकाबला होगा। चारों ही टीमों को अपने दम पर प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आज के मुकाबले में जीत चाहिए।