धोनी के ख़ुशी से छलके आँसू, पांचवीं बार बने IPL विजेता कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 जीत के बाद धोनी के ख़ुशी से छलके आँसू, पांचवीं बार बने IPL विजेता कप्तान |

IPL 2023 16वें सीजन का फाइनल रोमांचक रहा। आखिर तक गुजरात-चेन्नई फैंस की सांसे अटकी रहीं। मैच की आखिरी दो गेंद थीं और जीत के लिए चेन्नई को 10 रन चाहिए थे। जडेजा क्रीज पर थे, उधर पवेलियन में बैठे कप्तान एमएस धोनी आंखें बंद कर जीत की प्रार्थना करते दिख रहे थे। तभी 20वें ओवर की आखिरी बॉल फेंकी गई और जडेजा ने चौका जड़ दिया। स्टेडियम में करंट सा दौड़ गया और चेन्नई के फैंस जश्न में डूब गए।

CSK जीत के बाद (सूत्र मीडिया)

आईपीएल के इतिहास में पांचवीं बार चैंपियन कप्तान बनकर महेंद्र सिंह धोनी अचानक रोते हुए दिखाई दिए| सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के सीने से लगकर रोते हुए नजर आ रहे हैं| 

इमोशनल मोमेंट कैमरे ने कैद कर लिया और जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस ने इस पर जमकर रिएक्शंस देने शुरू कर दिए| फैंस ने ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी के वीडियोज और फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि धोनी को पहले कभी इस तरह से भावुक नहीं देखा गया है| 

Back to top button