आईपीएल 2023: शुभमन गिल की तूफानी पारी, गुजरात टाइटंस फाइनल में

आईपीएल 2023 के क्वालीफ़ायर 2 में शुभमन गिल की तूफानी पारी से गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुँच गयी है |

शुभमन गिल की तूफानी पारी (सूत्र :मीडिया)

आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में जो कि मुंबई इन्डियन्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया , शुभमन गिल के बल्ले से 60 गेंदों में 129 रनों की तूफानी पारी देखने को मिली| मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आई इस पारी के दम पर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुँच गयी है|

शुभमन गिल ने भी इस सीजन अपनी तीसरी शतकीय पारी के दम पर कई अनगिनत रिकॉर्ड बनाने के साथ कुछ पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ने का भी काम किया| शुभमन गिल अब तक 16 पारियों में 60.79 के औसत से 851 रन बना चुके हैं| इसमें 3 शतकीय पारियों के साथ 4 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं| शुभमन गिल इस सीजन अब तक 851 रन बना चुके हैं| एक सीजन में 800 से अधिक रन बनाने के मामले में वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं| इससे पहले विराट कोहली ने एक सीजन 973 रन जबकि जॉस बटलर ने एक सीजन में 863 रन बनाए थे|

शुभमन गिल अपनी 129 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर आईपीएल के प्लेऑफ मैचों में सर्वाधिक निजी रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं| इससे पहले इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग 122 रन के साथ पहले स्थान पर और शेन वॉटसन 117 रनों के साथ दूसरे स्थान पर थे| आईपीएल इतिहास में शुभमन गिल अब बतौर भारतीय खिलाड़ी सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं| इस लिस्ट में पहले नंबर पर लोकेश राहुल हैं, जिन्होंने साल 2020 में खेले गए सीजन में आरसीबी के खिलाफ 132 नाबाद रनों की पारी खेली थी| वहीं अब गिल 129 रनों की पारी के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं|

IPL2023: MI vs GT qualifier2

एक आईपीएल सीजन में बतौर भारतीय खिलाड़ी सर्वाधिक बाउंड्री लगाने के मामले में विराट कोहली के बाद अब शुभमन गिल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं| कोहली ने साल 2016 के सीजन में कुल 122 बाउंड्री लगाई थी| वहीं गिल अब तक इस सीजन 111 बाउंड्री लगा चुके हैं|

मुंबई के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुभमन गिल ने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के भी लगाए| इसी के साथ वह आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं| इससे पहले यह रिकॉर्ड रिद्धिमान साहा, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग और शेन वॉटसन के नाम था| सभी खिलाड़ियों के नाम पर 8-8 छक्के एक पारी में लगाने का रिकॉर्ड है|

Back to top button