MI vs RR: जीत की तलाश में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेगी हार्दिक सेना

IPL 2024: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 में बेहद खराब शुरुआत हुई है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम लय में चल रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर उतरेगी।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 में बेहद खराब शुरुआत हुई है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उतरी मुंबई इंडियंस शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है। वह पॉइंट टेबल में आखिरी यानी 10वें नंबर पर है। हालांकि, मुंबई इंडियंस का समृद्ध इतिहास उसकी वापसी का गवाह है। रोहित शर्मा की कप्तानी में यह टीम आखिरी स्थान से ऊपर उठकर चैंपियन भी बन चुकी है। लेकिन अब टीम के कप्तान रोहित नहीं, हार्दिक हैं। पहली बार ऐसा हुआ है, जब 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में नीचे से टॉप पर है। 

ऐसे में मुंबई इंडियंस सोमवार को घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है। दूसरी ओर संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर न सिर्फ तीसरे नंबर पर है, बल्कि टीम के हौसले भी बुलंद हैं। 

मुंबई को आईपीएल में अपनी धीमी शुरुआत के लिए जाना जाता है। हार्दिक के कप्तान बनने के बाद भी इस में कोई बदलाव नहीं आया है। मुंबई को अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस और दूसरे में सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

RR vs MI: संभावित प्लेइंग 11 
Mumbai Indians: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका

Rajasthan Royals: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, आवेश खान।

Back to top button