दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की किट से सामान चोरी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के बल्ले और अन्य सामान की चोरी हो गयी | मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की टीम बेंगलुरु से दिल्ली लौट रही थी। इसी दौरान खिलाड़ियों का सामान चोरी हुआ।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की किट से सामान चोरी (सूत्र : मीडिया)

 16 अप्रैल को बेंगलुरु से IPL मैच खेलकर राजधानी दिल्ली पहुंची दिल्ली कैपिटल्स टीम के चार खिलाड़ियों के किट से लाखों का सामान चोरी हो गया | आई टी सी मौर्या होटल पहुँचने पर जब खिलाड़ियों ने अपनी किट खोली तो उसमे से बल्ला , पैड, जूते आदि गायब मिले | ये सामान डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, फिल साल्ट और यश धुल के थे |

सोमवार को जब खिलाड़ियों ने एरोसिटी के पास स्थित क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास करने के लिए किट ओपन की थी, तो पता चला कि उन सभी की किट में से सामान गायब हैं, जिनमे से 17 बैट, 3 थाई पैड , 7 जोड़ी ग्लब्स, 2 हेलमेट, 3 मेन पैड, 3 जोड़ी जूते और 2 सनग्लासेज हैं |

जानकारी के मुताबिक इसकी सूचना दिल्ली एअरपोर्ट थाना व बेंगलुरु एअरपोर्ट थाना दोनों जगह रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है |

Back to top button