IPL: रोहित को कप्तानी से हटाना मुंबई इंडियंस को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर दिखा फैंस का आक्रोश

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले बड़ा फैसला लिया है और उन्होंने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी है. मुंबई इंडियंस ने पिछले महीने ही हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था.

इमेज क्रेडिट : सोशल मीडिया

आईपीएल नीलामी से पहले यह ट्रेड काफी चर्चा में रही थी. हार्दिक ने बीते दो सीजन में गुजरात की कप्तानी की थी और उनकी अगुवाई में टीम दो बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुई और एक बार खिताब जीतने में सफल रही. हार्दिक के आने के बाद से ही माना जा रहा था कि मुंबई फ्रेंचाइजी उन्हें टीम की कमान सौंप सकती है. हालांकि, मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपने का फैसला फैंस को फंसद नहीं आया है उन्होंने उन्हें अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है.

सोशल मीडिया पर आ रहे फैंस के रिएक्शन साफ इशारा कर रहे हैं कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने को लेकर फैंस खासे नाराज हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैस ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में आग लगी दी.

वहीं एक अन्य फैन ने मुंबई इंडियंस की कैप जला दी. वहीं मुंबई इंडियंस को फॉलोअर्स का भी नुकसान हुआ है.

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर खो दिए हैं जबकि ट्विटर (पूर्व एक्स) पर फ्रेचाइंजी को चार लाख से अधिक लोगों ने अनफॉलो किया है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर शर्मा कर मुंबई इंडियंस ट्रेंड कर रहा है.

Back to top button