IPL: रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में बनाया रिकॉर्ड, वानखेड़े में सबसे ज्यादा छक्के..

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के स्‍टार ओपनर एवं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वानखेड़े स्‍टेडियम पर इतिहास रच दिया।

image credit-social media

रोहित शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ तीन छक्‍के लगाकर स्‍टेडियम पर अनोखा शतक पूरा किया। खास बात यह है कि रोहित शर्मा के अलावा वानखेड़े स्‍टेडियम पर यह कारनामा कोई नहीं दोहरा पाया है.

image credit-social media

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा वानखेड़े स्‍टेडियम पर 100 टी20 छक्‍के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को आईपीएल 2024 के 25वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

इस तरह जड़ा 100वां सिक्‍स:

रोहित शर्मा ने विजयकुमार विशाक द्वारा किए पारी के सातवें ओवर की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से सिक्‍स जड़कर अपना 100वां छक्‍का जमाया। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्‍तान ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर 82वें मैच में 100वां छक्‍का जमाया।

Back to top button