
J&K News: सेना ने कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, 3 आतंकी के ढेर होने की खबर
J&K News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दो अलग-अलग जगहो पर मुठभेड़ में तीन आतंकवादी के मारे जाने की खबर हैं। भारतीय सेना ने में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। जबकि तंगधार सेक्टर में एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया गया।
Kupwara Encounter: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और राजौरी में दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे-जाने की पुष्टि सेन आने की है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद अन्य आतंकियों की मौत की पुष्टि हो सकती है। भारतीय सेना के अनुसार घुसपैठ की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर, 28-29 अगस्त की रात तंगधार, कुपवाड़ा के सामान्य क्षेत्र में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कुमकडी इलाके और तंगधार सेक्टर में कथित तौर पर तीन आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं, राजौरी में हुई मुठभेड़ में भी आतंकियों की मौत हो सकती है। हालांकि, मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और सेना ने आतंकियों के शव बरामद नहीं किए हैं।
सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, “घुसपैठ के संभावित प्रयासों की खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 और 29 अगस्त की मध्य रात्रि को कुपवाड़ा के मच्छल क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया था।”
OP SHAMSHU, MACHHAL #Kupwara
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) August 29, 2024
Based on intelligence inputs with respect to likely infiltration bids, a Joint Operation was launched by #IndianArmy & @JmuKmrPolice on the intervening night of 28-29 Aug 24 in general area Machhal, Kupwara.
Suspicious movement was observed in bad… pic.twitter.com/ZcSdgaQczL
सेना ने कहा, “खराब मौसम के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं और सैनिकों ने गोलीबारी की। संभवत: दो आतंकवादी मारे गए हैं।” सेना ने कहा कि माना जा रहा है कि तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक अभियान के दौरान एक और आतंकवादी मारा गया है।
जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो (J&K News) रहे हैं। यहां की 90 सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा। 20 अगस्त को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था। चार जून को नतीजे सामने आएंगे और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार यहां राज्य सरकार चुनी जाएगी। कश्मीर में पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होना है।





